होम सीएम योगी की अपील, जहां हैं वहीं रूके रहें

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 27, 2020 07:49 PM

सीएम योगी की अपील, जहां हैं वहीं रूके रहें

सीएम योगी की अपील, जहां हैं वहीं रूके रहें

सीएम योगी की अपील, जहां हैं वहीं रूके रहें

- नोवेल कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरी संजीदगी बरतने की अपील करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लाॅक डाउन की अवधि तक लोग जहां हैं, वहीं रुके रहें।

श्री योगी ने शुक्रवार को कहा " कोविड-19 से लड़ना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। यह हम सभी के हित में है। उद्योग एवं श्रमिक संगठन भी श्रमिकों से लाॅक डाउन की अवधि तक, वे जहां हैं, वहीं रुकने की अपील करें। माल वाहन में सवारियां न ढोयी जायें।"

अपने सरकारी आवास पर कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिये लागू की गयी लाॅकडाउन व्यवस्था की समीक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में भूखे लोगों तक भोजन पहुंचाया जाये। उनके लिए रैन बसेरे की व्यवस्था की जाये। प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों को, वे जहां हैं, वहीं किसी विद्यालय, धार्मिक स्थल, सामुदायिक केन्द्र पर रोक कर लाॅक डाउन की अवधि तक भोजन, पेयजल, दवा आदि अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से गुजरने वाले श्रमिक चाहे किसी भी प्रदेश के हों, उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे उन्हें कोई समस्या न हो। इसके लिए जिलाधिकारी को जवाबदेह बनाया जाए।

उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार की 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना' के अन्तर्गत घोषित सुविधाएं प्रदेशवासियाें को सुलभ कराने के लिए राज्य सरकार के सभी सम्बन्धित विभाग तुरन्त तैयारी शुरू कर दें। 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना' के अन्तर्गत घोषित लाभ गरीबों को समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये।

योगी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांगजन के लिए संचालित पेंशन योजनाओं की पात्रता में अन्तर के दृष्टिगत प्रदेश में इन योजनाओं के सभी लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली जाये।

मुख्यमंत्री ने नोएडा में कोरोना वायरस से प्रभावित व्यक्तियों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत अतिरिक्त मेडिकल टीम भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नोएडा में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के कारणों की पड़ताल की जाए। उन्होंने नोएडा और गाजियाबाद में प्राइवेट क्षेत्र में कोरोना की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये।

उन्होने कहा कि लाॅक डाउन की अवधि में सब्जी, दूध, दवा आदि की उपलब्धता घर-घर तक सुनिश्चित की जाए। जमाखोरी, कालाबाजारी, मुनाफाखोरी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो। शिकायत मिलने पर छापेमारी की जाए। शिकायत सही पायी जाने पर सामान जब्त कर लिया जाये।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)