होम विधायक मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास निधि से 50 लाख रुपये कोरोना उन्मूलन में देंगे : नीतीश

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 27, 2020 08:03 PM

विधायक मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास निधि से 50 लाख रुपये कोरोना उन्मूलन में देंगे : नीतीश

विधायक मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास निधि से 50 लाख रुपये कोरोना उन्मूलन में देंगे : नीतीश

विधायक मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास निधि से 50 लाख रुपये कोरोना उन्मूलन में देंगे : नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के सभी विधायक एवं विधान पार्षद अपने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना निधि से न्यूनतम 50 लाख रुपये कोरोना वायरस से निपटने के लिए सहयोग के रूप में स्वास्थ्य विभाग के कोरोना उन्मूलन कोष में अंशदान करेंगे। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि अपनी इच्छा के अनुसार वे इससे अधिक राशि के अंशदान की भी अनुशंसा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों के संबंध में उन्होंने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विधायकों एवं विधान पार्षदों को अपने क्षेत्र में एक वर्ष में तीन करोड़ रुपये खर्च करने के लिए अनुशंसा करने का अधिकार है, जो कि योजना एवं विकास विभाग के माध्यम से कार्यान्वित किया जाता है। उन्होंने कहा, "सभी विधायक एवं विधान पार्षद अपने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना निधि से न्यूनतम पचास लाख रुपये कोरोना वायरस से निपटने के लिए सहयोग के रूप में स्वास्थ्य विभाग के कोरोना उन्मूलन कोष में अंशदान करेंगे। अपनी इच्छा के अनुसार इससे अधिक राशि के अंशदान की भी अनुशंसा कर सकते हैं।"

स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए नोडल विभाग बताते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अलग से कोरोना स्पेशिफिक अकाउंट' खुलवाए जिसमें जल्द से जल्द राशि का हस्तांतरण हो सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)