होम कोरोना: कोविड-19 के खिलाफ लंबी लड़ाई के लिए एसएनसी तैयार

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 27, 2020 08:00 PM

कोरोना: कोविड-19 के खिलाफ लंबी लड़ाई के लिए एसएनसी तैयार

कोरोना: कोविड-19 के खिलाफ लंबी लड़ाई के लिए एसएनसी तैयार

कोरोना: कोविड-19 के खिलाफ लंबी लड़ाई के लिए एसएनसी तैयार

. राष्ट्रीय स्तर पर जारी 21 दिन के लॉकडाउन (Lockdown) के क्रम में दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) ने कोविड-19 (Kovid-19) महामारी का मुकाबला करने के लिए दो स्तरीय रणनीति के उद्देश्य से राज्य सरकार (Government) (State government) और नौसेना मुख्यालयों के साथ परामर्श के बाद कुछ कदम उठाने की घोषणा की है, जिसमें इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में नागरिकों को तैयार करना और सहयोग देना शामिल है.

इसके साथ ही संक्रमण से बचाने के अपने कर्मचारियों के एकांतवास और सभी जिम्मेदारियों के लिए उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी नौसेना का जोर है. कोच्चि में गैर चिकित्सा कर्मचारियों की भागीदारी के साथ बनी युद्ध क्षेत्र नर्सिंग सहायकों (बीएफएनए) की 10 टीमों का गठन कर दिया गया है, जो परिस्थितियों के आधार पर चिकित्सा कर्मचारियों की मदद करेंगी. ऐसी बीएफएनए टीमों को एसएनसी के अधीन आने वाले अन्य सभी स्टेशनों पर तैयार किया जा रहा है. भारतीय नौसेना ने छुट्टी पर गए या अस्थायी ड्यूटी पर लगे अपने कर्मचारियों के लिए 'जहां भी हो रुके रहो, कोई यात्रा नहीं' की नीति को लागू कर दिया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)