होम 4 दिन में 4 हजार रुपये इजाफे के बाद आज गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट
4 दिन में 4 हजार रुपये इजाफे के बाद आज गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट
वैश्विक बाजार में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती होने के बाद आज सोना का भाव कम हुआ है. एमसीएक्स पर अप्रैल गोल्ड फ्यूचर 0.8 फीसदी गिरकर 43,195 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. इसके पहले सत्र में इसमें 3 फीसदी यानी 1,300 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ था.
वहीं, जून गोल्ड फ्यूचर भी 0.5 फीसदी लुढ़ककर 43,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया. दुनियाभर की इक्विटी मार्केट में गिरावट की वजह से सोने के निवेश में इजाफा हुआ है.
एमसीएक्स पर कमोडिटी ट्रेडिंग के समय में बदलाव
चांदी की बात करें तो आज एमसीएक्स पर 0.08 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद नया भाव 41,290 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है. बता दें कि 30 मार्च से लेकर 14 अप्रैल के जरिए भारत में ट्रेडिंग समय में कटौती की जाएगी. एक्सचेंज ने इस बारे में जानकारी दी है. नए समय के मुताबिक, सुबह 9 बजे से ट्रेडिंग होगी, जोकि शाम को 5 बजे तक ही चलेगी.
क्या है वैश्विक बाजार का हाल
वैश्विक बाजार की बात करें तो यहां भी आज गोल्ड की कीमत में मुनाफावसूली की वजह से कीमतों में गिरावट देखने को मिली. स्पॉट गोल्ड का भाव 0.5 फीसदी लुढ़ककर 1,621.07 डॉलर प्रति आउंस पर आ गया है. इस सप्ताह में अभी तक सोने की कीमतों में 8 फीसदी तक की तेजी आई है. अन्य कीमती धातुओं में मेटल ने भी आज 0.5 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद यह 732.21 डॉलर प्रति आउंस आई है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।