होम लॉकडाउन के चलते ICAI CA एग्जाम स्थगित, यहां देखें नया शेड्यूल
लॉकडाउन के चलते ICAI CA एग्जाम स्थगित, यहां देखें नया शेड्यूल
ICAI CA 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई में होने वाली CA परीक्षा को स्थगित कर दिया है. ये फैसला कोरोना के दौरान हुए लॉक डाउन और आगे के संभावित हालातों को देखते हुए लिया गया है. ये परीक्षाएं अब जून-जुलाई में होंगी.
बता दें कि COVID-19 महामारी के बढ़ते मामलों और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चार्टर्ड एकाउंटेंट परीक्षाओं को स्थगित किया गया है. पहले ये परीक्षाएं 2 मई से 18 मई तक निर्धारित थीं. अब ये परीक्षाएं 19 जून से 4 जुलाई के दौरान आयोजित की जाएंगी. आईसीएआई की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन में ये जानकारी दी गई है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।