होम कोरोना वायरस पर कुछ तो छिपा रहा चीन ? अमेरिकी सांसद ने किए होश उड़ाने वाले दावे
कोरोना वायरस पर कुछ तो छिपा रहा चीन ? अमेरिकी सांसद ने किए होश उड़ाने वाले दावे
कोरोना वायरस के कहर से चीन कराह रह है। इस वायरस से चीन में अब तक 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 42,000 लोग इस वायरस के संक्रमण से ग्रस्त हैं। वहीं अब कोरोना वायरस को लेकर चीनी सरकार पर सवाल भी उठने लगे हैं। हालांकि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए चीन की सरकार कई कदम उठा रही है लेकिन पारदर्शिता ना होने की वजह से उसकी भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
अमेरिकी सांसद टॉम कॉटन ने कोरोना वायरस के फैलने के लिए चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। अमेरिकी सांसद ने कहा कि यह वायरस मानव निर्मित जैव हथियार हो सकता है जो संभवत: 'वुहान इंस्टिट्यूट ऑफ वायरलॉजी' से लीक हुआ है। टॉम कॉटन ने चीनी प्रशासन को अपने दावे को गलत साबित करने की चुनौती भी दे डाली है।
कोरोना वायरस की उत्पत्ति से लेकर संक्रमण फैलने तक चीन की भूमिका कहीं ना कहीं संदिग्ध रही है। चीन ने शुरुआत में दावा किया कि कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर की फिश मार्केट से निकला है लेकिन तमाम सबूत इस दावे को नकारते हैं। चीनी अधिकारी अभी तक खुद वायरस की उत्पत्ति को लेकर आश्वस्त नहीं है जिसकी वजह से अमेरिकी सांसद कॉटन समेत कई वैज्ञानिक ऐसा संदेह जता रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही चीन जीन एडिटिंग को लेकर सवालों के घेरे में आ गया था।
लोग ये भी शक जता रहे हैं कि चीन वायरस से हुई मौतों के आंकड़ों को भी छिपा रहा है। 'The Epoch Times' के मुताबिक, चीन के वुहान में इतनी लाशें आ रही हैं कि शवदाह गृहों में मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं।
इसके अलावा, सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे वीडियो भी वायरल हुए हैं जिनसे पता चलता है कि स्थिति चीन के नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। कई अधिकारी सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर स्प्रे कर रहे हैं तो संक्रमण के शक में तमाम लोगों को एक अलग कैंप में भेज दिया जा रहा है। इन कैंपों में पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं।
एक वायरल वीडियो में चीनी स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण फैलने के डर से एक महिला और उसके पार्टनर को बिल्कुल बंद डिब्बे में लॉक करते दिख रहे हैं तो दूसरे वीडियो में कुछ अधिकारी अपार्टमेंट से जबरन लोगों को घसीटकर ले जाते दिख रहे हैं।
अमेरिकी सांसद टॉम कॉटन को इन वजहों से भी चीन की मंशा पर शक हो रहा है। अमेरिका सैन्य नेताओं के सामने दिए भाषण में उन्होंने वुहान की प्रयोगशाला को सुपर लैबोरेटरी कहा। उनका मानना है कि ये वायरस इसी लैब में जैव हथियार बनाने के लिए हो रहे किसी प्रयोग का हिस्सा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।