होम अब तेजस ट्रेन में ज्यादा सामान लेकर यात्रा करना पड़ेगा महंगा, देने होंगे एक्स्ट्रा चार्ज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2020 08:22 PM

अब तेजस ट्रेन में ज्यादा सामान लेकर यात्रा करना पड़ेगा महंगा, देने होंगे एक्स्ट्रा चार्ज

अब तेजस ट्रेन में ज्यादा सामान लेकर यात्रा करना पड़ेगा महंगा, देने होंगे एक्स्ट्रा चार्ज

अब तेजस ट्रेन में ज्यादा सामान लेकर यात्रा करना पड़ेगा महंगा, देने होंगे एक्स्ट्रा चार्ज

तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) में ज्यादा सामान ले जाना आपको महंगा पड़ेगा. मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस (Mumbai-Ahmedabad Tejas Express) को ऑपरेट करने वाली इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने सामान नियमों (Luggage Rules) को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है. IRCTC के नए नियमों के मुताबिक एक्जीक्यूटिव चेयर कार (Executive Chair Car) यात्रियों को 70 किलोग्राम सामान ले जाने की अनुमति होगी. वहीं चेयर कार (Chair Car) से सफर करने वाले 40 किलोग्राम तक सामान ले जा सकेंगे. वहीं, 5 से 12 साल तक की उम्र के बच्चे, अपने साथ अधिकतम 50 किलोग्राम तक सामान ले जा सकेंगे.

109 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट मुताबिक, अब संदूक, सूटकेस या किसी बक्से का आकार 100cm x 60cm x 25cm होना चाहिए. इससे अधिक आकार के सामानो को ब्रेक वेन में भेजा जायेगा. एक आईआरसीटीसी के अधिकारी के मुताबिक लिमिट से ज्यादा वजन होने पर यात्रियों से शुल्क वसूला जायेगा. तयसीमा से ज्यादा सामान होने पर 109 रुपए का अतिरिक्त शुल्क देना होगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)