होम रामपुर: अशोभनीय टिप्पणी और आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में आजम खान के खिलाफ वारंट जारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2020 08:21 PM

रामपुर: अशोभनीय टिप्पणी और आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में आजम खान के खिलाफ वारंट जारी

रामपुर: अशोभनीय टिप्पणी और आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में आजम खान के खिलाफ वारंट जारी

रामपुर: अशोभनीय टिप्पणी और आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में आजम खान के खिलाफ वारंट जारी

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद आजम खान (Azam Khan) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. कोर्ट में गैर हाजिरी के चलते आजम खान के खिलाफ दो मामलों में फिर जमानती वारंट (Bailable warrant) जारी हुए हैं. सरकारी वकील राम अवतार सैनी ने बताया कि दो मामलों में आज सुनवाई होनी थी, जिनमें पहला मामला अशोभनीय टिप्पणी करने का है, जिसमें उन्होंने कहा था किसी कलेक्टर वलेक्टर से डरने की जरूरत नहीं है, सब तन्खयिया वाले हैं. इस मामले में आज तारीख थी लेकिन आजम खान हाजिर नहीं हुए. समन उन्हें तामिल हुआ है और कोर्ट द्वारा उन्हें जमानती वारंट जारी किया गया है.

दूसरा आचार संहिता उल्लंघन का मामला था. इसमें फासिस्ट जैसे शब्दों का उल्लेख किया था. उस मामले में भी समन उनको तामिल था, उस मामले में भी उन्हें बीडब्ल्यू वारंट जारी कर दिया गया है. अब 25 फरवरी की तारीख मुकर्रर की गई है, जिस पर उन्हें कोर्ट में हाजिर होना है.

पत्नी और बेटों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टली
वहीं आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम, अदीब आज़म और पत्नी तंजीन फातिमा पर चल रहे दो मामलों में आज अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई थी लेकिन कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के कंडोलेंस की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई. अब अग्रिम जमानत याचिका पर 17 और 19 फरवरी को सुनवाई होगी. सरकारी वकील राम अवतार सैनी ने बताया कि सपा सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम, अदीब आजम और पत्नी तजीन फातिमा पर रामपुर की एडीजे 6 की कोर्ट में चल रही दो मामलों में एंटीसिपेटरी बेल पर लगाई गई थी. वरिष्ठ अधिवक्ता राज किशोर गुप्ता एडीजीसी उनके कंडोलेंस की वजह से आज की डेट हट गई है. एक क्वालिटी बार वाले मामले में थी और एक हमसफ़र रिसोर्ट वाले मामले में थी. दोनों मामलों में डेट पड़ गई है. एक में 17 फरवरी पड़ गई है और दूसरे में 19 फरवरी तारीख पड़ी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)