होम दिल्ली चुनावों में बीजेपी को मिली करारी हार की अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की समीक्षा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2020 08:18 PM

दिल्ली चुनावों में बीजेपी को मिली करारी हार की अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की समीक्षा

दिल्ली चुनावों में बीजेपी को मिली करारी हार की अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की समीक्षा

दिल्ली चुनावों में बीजेपी को मिली करारी हार की अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की समीक्षा

दिल्ली जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. इसके बाद भी दिल्ली में बीजेपी महज 8 सीटों पर सिमट कर रह गई. अब इस हार की समीक्षा के लिए बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज 12 फरवरी बुधवार की शाम एक बैठक बुलाई थी. नड्डा ने इस बैठक में बीजेपी की हार के मुख्य कारणों पर चर्चा की है.

200 से ज्यादा सांसद, बीजेपी के लगभग सभी मुख्यमंत्रियों ने यहां रैली कर दिल्ली वालों से वोट अपील की. यहां तक की बीजेपी के चाणयक्य माने जाने वाले अमित शाह ने स्वयं 105 कार्यक्रम दिल्ली में किए. इतने बड़े पद पर होने के बाद भी शाह ने एक आम कार्यकर्ता की तरह घर-घर जाकर पर्चे भी बांटे. इसके बाद भी दिल्ली वालों के दिल में आखिर क्यों बीजेपी जगह नहीं बना पाई इसके लिए आज नड्डा ने बैठक बुलाई है.

दो साल में सात राज्यों में सत्ता गंवाई

बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पिछले दो साल में सात राज्यों में सत्ता गंवा चुका है. पिछली बार दिल्ली में महज 3 सीटें जीतने वाली बीजेपी को इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. दिल्ली के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने 45 से अधिक सीटों पर जीत के अनुमान के साथ सत्ता में आने की उम्मीद अंतिम क्षणों तक लगाए हुए थे, लेकिन भाजपा की दिल्ली की सत्ता में आने की उम्मीद टूट गई.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)