होम दिल्ली के बाद अब बिहार के चुनाव पर सबकी नजर, RJD का दावा- नीतीश को हराएंगे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2020 08:14 PM

दिल्ली के बाद अब बिहार के चुनाव पर सबकी नजर, RJD का दावा- नीतीश को हराएंगे

दिल्ली के बाद अब बिहार के चुनाव पर सबकी नजर, RJD का दावा- नीतीश को हराएंगे

दिल्ली के बाद अब बिहार के चुनाव पर सबकी नजर, RJD का दावा- नीतीश को हराएंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत के बाद अब सबकी नजरें इसी साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव पर हैं. 2015 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ गठबंधन कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को परास्त किया था. हालांकि, 5 साल के बाद हालात बिहार में पूरी तरीके से बदल चुके हैं. एक बार फिर से नीतीश कुमार बीजेपी के साथ सरकार में है.

दिल्ली के चुनावी नतीजे के बाद बिहार में आरजेडी के नेतृत्व में महागठबंधन का दावा है कि जिस तरीके से झारखंड और दिल्ली में बीजेपी हारी है, उसी तरीके से अब बिहार में भी उसे हार का सामना करना पड़ेगा.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कुछ ही दिन पहले पार्टी के संगठन में भारी फेरबदल करते हुए कई जिला अध्यक्षों को बदल दिया है जो यादव जाति से आते थे और उनकी जगह पर पिछड़ी जाति और दलितों को जिला अध्यक्ष बनाया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)