होम PM Modi ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों को बताया अपने चमकते चेहरे का राज

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2020 08:14 PM

PM Modi ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों को बताया अपने चमकते चेहरे का राज

PM Modi ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों को बताया अपने चमकते चेहरे का राज

PM Modi ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों को बताया अपने चमकते चेहरे का राज

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपने चेहरे के हमेशा चमकते रहने के राज से पर्दा उठाया. राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हासिल करने वाले बच्चों से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मेहनत करता हूं, उससे काफी पसीना निकलता है और उसी पसीने को चेहरे पर मालिश करता हूं, इससे वह चमकता है.

मोदी ने कहा कि एक बार किसी ने उनसे बहुत साल पहले पूछा था कि उनके चेहरे पर इतना तेज क्यों है? उन्होंने कहा, मैंने बड़ा आसान जवाब दिया था. मैंने कहा कि मेरे शरीर से इतना पसीना निकलता है... मेहनत करता हूं... उसी पसीने से चेहरे पर मालिश करता हूं, इससे वह चमक जाता है.

शारीरिक श्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए मोदी ने कहा कि एक बालक भी ऐसा नहीं होना चाहिए जिसे दिन में चार बार पसीना न आये. उन्होंने बच्चों को खड़े-खड़े नहीं, बल्कि बैठकर पानी पीने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि पानी का अपना स्वाद होता है और इसे जूस की तरह से आनंद लेकर पीना चाहिए. इससे शरीर को फायदा होता है.

प्रधानमंत्री ने बच्चों से कहा कि कई बार ऐसा होता होगा कि आप दूध को झट से दवा की तरह पी जाते हैं क्योंकि मां कहती है कि जल्दी से पी जाओ. मोदी ने कहा, कभी-कभी तो मां दूध लेकर आती है और कोई काम है या टीवी सीरियल चल रहा है तो मां कहती है कि जल्दी-जल्दी दूध पी ले और आप भी दूध दवाई की तरह पी लेते हैं, क्योंकि मां को सीरियल देखने बैठना है.

उन्होंने कहा कि कौन सा (सीरियल)? 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'. इस दौरान बच्चों ने ठहाके भी लगाये. इस दौरान बच्चों के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद थी. ईरानी ने टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अभिनय किया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)