होम महंगाई और रोजगार पर ध्यान दे मोदी सरकार- बाबा रामदेव
महंगाई और रोजगार पर ध्यान दे मोदी सरकार- बाबा रामदेव
नई दिल्ली. अर्थिक मोर्चे पर जहां विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रही है वहीं योग गुरु बाबा रामदेव ने भी इस मसले पर केंद्र सरकार को नसीहत दी है. बाबा रामदेव ने सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करने की सलाह दी है. योगगुरु ने कहा कि अभी देश में महंगाई और बेरोजगारी पर काम करना जरूरी है. विपक्ष को देश का फायदा देखना चाहिए और हर मुद्दे में राजनीति नहीं करनी चाहिए. एक वक्त था जब देश में लाखों-करोड़ों रुपये के घोटाले भी हुए हैं लेकिन हमें इसपर ध्यान देना होगा. योग गुरु रामदेव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करना चाहिए. बाबा ने कहा कि भारत जितना बीजेपी और मोदी का है उतना रामदेव और विपक्ष का भी है. उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पूरे देश को एकजूट होकर काम करने की जरूरत है. आपको बता दें कि आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं. दुनिया की कई बड़ी एजेंसियों ने भारत की GDP के अनुमान को घटाया है. भारत की जीडीपी एक वक्त लगातार 7 फीसदी से तेज चल रही थी, वो अनुमान अब 5 फीसदी से भी नीचे आ गई है.
साथ ही बाबा रामदेव ने कहा कि मैं राजनीतिक दलों से कहना चाहता हूं कि संविधान ने नरेंद्र मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत दिया है. इसलिए राष्ट्र निर्माण में सरकार का सहयोग करें. सीएए पर योगगुरु ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह स्पष्ट कर चुके हैं. सीएए को लेकर भय पैदा किया जा रहा है. लोगों को गलत दिशा में मोड़ा जा रहा है. इसमें कुछ राजनीतिक दल और विदेशी शक्तियां भी शामिल हैं.
बाबा रामदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी कंपनी पतंजलि के एजेंडे को सामने रखा. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस देश में देशभक्त मुसलमान भी है, लेकिन कुछ लोग कभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सिर काटने की धमकी देते हैं कभी गृह मंत्री अमित शाह का. मैं मुस्लिम समाज से आग्रह करूंगा कि ऐसे लोगों के बीच जाएं और इसका विरोध करें ताकि पूरे मुस्लिम समाज को बदनाम न किया जा सके.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।