होम मौनी अमावस्या 2020: संगम पर उमड़ी आस्था, एक करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
मौनी अमावस्या 2020: संगम पर उमड़ी आस्था, एक करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
यागराज. प्रयागराज माघ मेला-2020 के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए शुक्रवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा. भोर में तीन बजे स्नान से घंटा-घडिय़ाल और शंखनाद के साथ शुरू हुए स्नान का सिलसिला शाम तक जारी है. मेला प्रशासन ने दावा किया कि शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग एक करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई. देर शाम भी श्रद्धालुओं का आना लगा रहा. इस दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे. मेला क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है.
स्नान के बाद पूजन और दान का भी सिलसिला
माघ मेला प्रशासन का दावा है कि प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर शाम 5 बजे तक 90 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके थे. शुक्रवार भोर में पुण्यकाल से ही स्नानार्थी गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में डुबकी लगानी शुरू कर चुके थे. स्नान के बाद पूजन और दान किया. वहीं श्रद्धालु भीड़ संगम स्नान को रेलवे स्टेशन व बसों से उतरकर अभी भी संगम की ओर जा रहे हैं. माघ मेला में सुरक्षा का तगड़ा प्रबंध है. हाई अलर्ट में मेला क्षेत्र है.
रेलवे व रोडवेज की अतिरिक्त व्यवस्था
माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को संगम पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा. भोर से ही त्रिवेणी तट पर आस्था और आनंद का अलौकिक संगम दिखा. लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई. मेलाधिकारी रजनीश मिश्र ने बताया कि सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं. पूरे मेला क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. मेलार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे 30 मेला स्पेशल ट्रेनें तथा रोडवेज 2800 अतिरिक्त बसें चला रहा है.
स्नानार्थियों पर हेलिकाप्टर से पुष्प की हुई वर्षा
माघ मेला में आकर्षण का केंद्र हेलिकाप्टर से स्नानार्थियों पर फूलों की वर्षा भी रही. मौनी अमावस्या पर दोपहर में जब आसमान से श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा होने लगी तो नीचे संगम तट पर गंगा मइया की जयकार होने लगी. हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा को देखकर श्रद्धालु काफी आहलादित दिखे.
घाटों पर डीप वाटर बैरीकेडिंग
भोर में पुण्यकाल शुरू होते ही घंटा घडियाल और शंखनाद के बाद मौन डुबकी का सिलसिला शुरु हुआ. प्रशासन का दावा है कि सुबह आठ बजे तक लगभग 40 लाख श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा चुके थे. स्नान का सिलसिला देर शाम तक जारी रहेगा. श्रद्धालुओं के जलसैलाब को देखते हुए पुलिस और प्रशासन समेत अन्य विभाग भी अलर्ट पर हैं. ताकि स्नान के लिए आने वाले किसी भक्त को किसी तरह की दिक्कत न हो. श्रद्धालु गहरे पानी में न जाने पाएं. इसके लिए घाटों पर डीप वाटर बैरीकेडिंग की गई है. साथ ही जल पुलिस के साथ गोताखोर भी घाटों पर मुस्तैद हैं. पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं से स्नान के बाद अनावश्यक घाट पर नहीं रुकने के लिए कह रहे हैं. इसके अलावा आसपास के घाटों पर भी बडी संख्या में श्रद्धालु गंगा और यमुना में स्नान कर रहे हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।