होम प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित बच्चों से कल मुलाकात करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित बच्चों से कल मुलाकात करेंगे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित बच्चों से शुक्रवार को मुलाकात करेंगे। भारतीय बाल कल्याण परिषद (आइसीसीडब्ल्यू) द्वारा 22 चयनित बहादुर बच्चों को सम्मानित किया गया। इनमें 10 लड़कियां हैं जबकि 12 लड़के। एक लड़के को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 (राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार) का सम्मानित किया।
1957 में हुई थी शुरुआत
ज्ञात हो कि भारतीय बाल कल्याण परिषद (आईसीसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को ही इस सम्मान के लिए 10 लड़कियों और 12 लड़कों के नामों का ऐलान किया था। हर वर्ष गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी के पहले वीर बच्चों को सम्मानित किया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1957 में भारतीय बाल कल्याण परिषद ने की थी। इस सम्मान के तौर पर एक पदक, प्रमाण पत्र और नकद राशि दी जाती है। इस पुरस्कार के तहत सामान्य सम्मान भी दिया जाता है। इसके अंतर्गत प्रत्येक को 20-20 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।