होम निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह सहित चार अन्य को 15 दिन के लिए NIA की रिमांड पर
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह सहित चार अन्य को 15 दिन के लिए NIA की रिमांड पर
आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार जम्मू कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक दविंदर सिंह को गुरुवार को यहां एक विशेष अदालत में पेश किया गया जहां से उसे और चार सह-आरोपियों को 15 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया गया। एनआईए ने सिंह के साथ गिरफ्तार हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी के भाई सैयद इरफान को भी आज गिरफ्तार कर लिया और उसे भी अदालत में पेश किया।
अधिकारियों ने बताया कि सिंह को उन दो आतंकवादियों के साथ विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया जिन्हें वह जम्मू कश्मीर से बाहर भेजने में मदद कर रहा था। इनके दो सहयोगियों को भी अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सभी पांच लोगों से पूछताछ के लिए उनकी 15 दिन की हिरासत मांगी। अदालत ने आग्रह स्वीकार कर लिया।
आरोपियों को बख्तरबंद वाहन में अदालत लाया गया। उनके चेहरे ढके हुए थे। अदालत परिसर के बाहर कई मीडियाकर्मी मौजूद थे। गत सप्ताहांत जांच अपने हाथ में लेने वाली एनआईए इन लोगों को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम से बुधवार को यहां लेकर आई थी। गिरफ्तारी के बाद दविंदर सिंह को निलंबित किया जा चुका है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।