होम CAA और कश्मीर पर भारत को मिला ब्राजील का साथ, बताया आंतरिक मुद्दा

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 23, 2020 05:37 PM

CAA और कश्मीर पर भारत को मिला ब्राजील का साथ, बताया आंतरिक मुद्दा

CAA और कश्मीर पर भारत को मिला ब्राजील का साथ, बताया आंतरिक मुद्दा

CAA और कश्मीर पर भारत को मिला ब्राजील का साथ, बताया आंतरिक मुद्दा

भारत में ब्राजील के राजदूत एंड्रे अरान्हा कोरिया डो लागो ने बृहस्पतिवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और कश्मीर में हालात भारत के आतंरिक मुद्दे हैं तथा गतिशील लोकतंत्र वाला देश इन ‘चुनौतियों’का समाधान तलाश लेगा। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो पिछले वर्ष जनवरी में सत्ता में आने के बाद भारत के अपने पहले दौरे पर आने वाले हैं। इसके एक दिन पहले ब्राजील के राजदूत ने यह बात कही।लागो ने साथ एक साक्षात्कार में कहा कि ब्राजील के राष्ट्रपति के दौरे के दौरान 15 से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। इनमें से एक निवेश संरक्षण संबंधी समझौता भी होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ये (संशोधित नागरिकता कानून और कश्मीर में हालात) भारत के दो आंतरिक मामले हैं जिनमें हमें भी गहरी दिलचस्पी है। भारत सरकार संभवत: चर्चा में इन्हें भी शामिल करेगी लेकिन हम इन्हें स्पष्ट रूप से भारत का आंतरिक विषय मानते हैं।’’ लागो ने आगे कहा, ‘‘प्रतिष्ठित संस्थानों और नागरिक संस्थाओं के साथ भारत का लोकतंत्र गतिशील है, हम जानते हैं कि इस खुले समाज के साथ आप चर्चा करेंगे और इन चुनौतियों के समाधान के साथ आगे बढ़ेंगे।’’ उनसे पूछा गया था कि क्या बातचीत में सीएए और कश्मीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो शुक्रवार को भारत के चार दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वार्ता में ऐसे वक्त पर कारोबारी संबंध बढ़ाने के तरीके खोजे जाएंगे जब दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में नरमी के हालात हैं। शनिवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अलग-अलग बात करेंगे। बोलसोनारो के साथ सात मंत्री, शीर्ष अधिकारी और एक बड़ा कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)