होम मनीषा मल्होत्रा की डिनर पार्टी में मलाइका अरोड़ा जालीदार ड्रेस में पहुंची,
मनीषा मल्होत्रा की डिनर पार्टी में मलाइका अरोड़ा जालीदार ड्रेस में पहुंची,
बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपनी तस्वीरों के चलते मीडिया में चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में मलाइका अपने दोस्त और फेमस फैशन डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा (Manish Malhotra) की डिनर पार्टी में नजर आई।

गुरुवार को देर रात मलाइका अरोड़ा बेहद शानदार आउटफिट में नजर आई, लेकिन इसी के साथ एक्ट्रेस इस ड्रेस के साथ काफी अनकंफर्टेबल भी नजर आई।

इस मौके पर मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक कलर की बॉडीकॉन गाउन को कैरी किया था। हालांकि, उनकी उनकी गाउन में लगे लंबे कट की वजह से उन्हें सबके सामने परेशानी झेलनी पड़ी।

कार से उतरते वक्त वक्त उन्हें हाथों से गाउन को संभाला ताकि कोई गड़बड़ न हो। उन्होंने गाउन को हाई हील्स और पर्स के साथ टीम अप किया था। न्यूड मेकअप उनका लुक परफेक्ट दिख रहा था। हमेशा की तरह इस दौरान भी मलाइका ने पैपराजी को खूब पोज दिए।

47 साल की मलाइका को देखकर कहा नहीं जा सकता कि वो अगले 3 सालों में 50 साल की होने वाली हैं। इसका श्रेय भी फिटनेस के प्रति उनकी दीवानगी को ही जाता है।

बता दें कि वर्क फ्रंट पर एक्टिव होने के अलावा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। मालूम हो कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) काफी वक्त से एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में बनी हुई हैं।

शुरुआत में दोनों का रिश्ता हिडेन था लेकिन बाद में दोनों ने खुलकर अपने प्यार का इजहार मीडिया के सामने किया। अब अक्सर दोनों साथ में नजर आ जाते हैं हालांकि सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करने से ये कपल बचता रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।