होम सिविल सेवा परीक्षा 2020 में बिहार के शुभम ने किया टॉप

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 24, 2021 09:43 PM

सिविल सेवा परीक्षा 2020 में बिहार के शुभम ने किया टॉप

सिविल सेवा परीक्षा 2020 में बिहार के शुभम ने किया टॉप

सिविल सेवा परीक्षा 2020 में बिहार के शुभम ने किया टॉप

संघ लोक सेवा आयोग ( ) सिविल सेवा परीक्षा 2020 के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इस साल कुल 761 उम्मीदवार प्रशासनिक सेवा के लिए चुने गए हैं। जिसमें बिहार के रहने वाले और आईआईटी मुम्बई से सिविल इंजीनियरिंग बीटेक शुभम कुमार ने पहली रैंक हासिल की है। सिविल सेवा परीक्षा 2020 नतीजों में टॉप 25 में 13 लडक़े और 12 लड़कियों ने इस बार जगह बनाई है।

टॉप 5 में 3 लड़कियां
वहीं टॉप 5 की बात करें तो तीन लड़कियों ने जगह बनाई है। देशभर में दूसरे नंबर पर रहीं भोपाल से पढ़ीं जागृति अवस्थी और तीसरा स्थान आगरा यूपी की अंकिता जैन को मिला है। इस वर्ष परीक्षा पास करने वालों में 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं। जागृति ने भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।

836 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां
यूपीएससी सिविल सेवा रिजल्ट 2020 में सामान्य वर्ग के 263, आर्थिक रूप से पिछड़े 86, पिछड़ा वर्ग से 229, अनुसूचित जाति से 122, अनुसूचित जनजाति से 61 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। इस वर्ष कुल 836 पर नियुक्तियां होनी हैं जिनके लिए 761 उम्मीदवार योग्य घोषित किए गए हैं और 150 को रिजर्व कैटेगरी में रखा गया है। इस वर्ष 180 आईएएस,36 आईएफएस, 200 आईपीएस के अलावा सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए के 302 और ग्रुप बी के 118 पद भरे जाने हैं।

टीना डॉबी की बहन रिया ने हासिल की 15वीं रैंक
यूपीएससी रिजल्ट में 2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी ने 15वीं रैंक हासिल की है। टीना डाबी 2015 के बाद से ही लगातार सुर्खियों में रहीं पहले अतहर आमिर खान से शादी फिर तलाक उन्हें खबरों में बनाए हुए था।

दूसरे प्रयास में शुभम हुए ऑल इंडिया टॉप
यूपीएससी परीक्षा में शुभम कुमार को दूसरे प्रयास में इतनी बड़ी सफलता मिली है। जिसमें उन्होंने ऑल इंडिया टॉप किया है। कटिहार जिले के रहने वाले शुभम ने 2019 में यूपीएससी परीक्षा दी थी जिसमें उन्हें 290वीं रैंक मिली थी। बिहार के लाल के ऑल इंडिया टॉप करने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुभम को बधाई दी है।

15 दिन बाद जारी होंगे अंक
बता दें सिविल सर्विसेज परीक्षाओं का आयोजन प्रति वर्ष यूपीएससी 3 चरणों में करता है जिनमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित कई अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है। सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन पिछले वर्ष 4 अक्तूबर को हुआ था। जिसके लिए 10,40,060 उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था जिनमें से 4,82,770 परीक्षा में बैठे। जनवरी 2021 में आयोजित की गई यूपीएसई सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए 10,564 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए थे। बयान में बताया गया कि इनमें से 2053 उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए चुने गए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)