होम किसान आंदोलन: कृषि कानूनों को लेकर राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से लगाई गुहार

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Sep 24, 2021 09:21 PM

किसान आंदोलन: कृषि कानूनों को लेकर राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से लगाई गुहार

किसान आंदोलन: कृषि कानूनों को लेकर राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से लगाई गुहार

किसान आंदोलन: कृषि कानूनों को लेकर राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से लगाई गुहार

केंद्र द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर बीते 10 महीने से लाखों किसान दिल्ली की कई सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार ये तीनों कानून वापस ले ले तो किसान अपना आंदोलन खत्म कर देंगे लेकिन इसके बावजूद अभी तक इस समस्या का हल नहीं निकला है। इस बीच किसान आंदोलन के बड़े नेता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से एक गुहार लगाई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति से ट्वीट के माध्यम से आग्रह किया
दरअसल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका में है और शुक्रवार को वह राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति को ट्वीट के माध्यम से आग्रह किया है कि वह किसानों के मुद्दों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली बैठक में उनके सामने रखें।

बीते 11 महीने में 700 किसान आंदोलन में अपनी जान गंवा चुके
राकेश टिकैत ने लिखा, प्रिय पोटस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक ट्विटर हैंडल) हम भारतीय किसान मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते 11 महीने में 700 किसान आंदोलन में अपनी जान गंवा चुके हैं। हमें बचाने के लिए ये तीन काले कानून रद्द होने चाहिए। कृपया आप प्रधानमंत्री मोदी से मिलते वक्त हमारी चिंताओं को उनके सामने रखिएगा।

टिकैत ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'हम अमेरिका में रहनेवाले सभी भारतीयों से अपील करते हैं। भारत के प्रधानमंत्री 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के लिए वहां होंगे। अमेरिका में सभी भारतीयों को अपने वाहनों पर 'किसानों' का झंडा और 'नो फार्मर नो फूड' का बैनर लगाना चाहिए तथा किसानों के समर्थन में अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए।

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को कहा- धन्यवाद
भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि राजनीतिक दलों के साथ मंच साझा नहीं करेंगे

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)