होम महंत नरेंद्र गिरि की बाघंबरी मठ और निरंजनी अखाड़े के पास एक हजार करोड़ की संपत्ति

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Sep 24, 2021 09:19 PM

महंत नरेंद्र गिरि की बाघंबरी मठ और निरंजनी अखाड़े के पास एक हजार करोड़ की संपत्ति

महंत नरेंद्र गिरि की बाघंबरी मठ और निरंजनी अखाड़े के पास एक हजार करोड़ की संपत्ति

महंत नरेंद्र गिरि की बाघंबरी मठ और निरंजनी अखाड़े के पास एक हजार करोड़ की संपत्ति

बाघंबरी गद्दी मठ और निरंजनी अखाड़े के पास 1200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। प्रयागराज के अलावा, मेजा, करछना, कौशांबी, झूंसी में पांच सौ बीघा से अधिक जमीनें हैं। ऐसे में नरेंद्र गिरि की मौत को संपत्ति हड़पने की कड़ी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। जांच टीम इन बिंदुओं को भी जोड़कर चल रही है।

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में स्थित बाघंबरी गद्दी मठ है। ये मठ करीब 5-6 बीघे जमीन में बना है। यहां निरंजनी अखाड़े के नाम का एक स्कूल और गौशाला भी है। वहीं, अल्लापुर इलाके से कुछ दूर स्थित दारागंज में भी अखाड़े की बेशकीमती जमीन है। प्रयागराज के संगम तट पर लेटे हुए हनुमान जी का मंदिर भी इसी बाघंबरी मठ का ही है। इस मंदिर में केवल प्रयागराज नहीं बल्कि आस-पास के जिलों के भक्त भी दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर करीब 700 वर्ष पुराना है।

संगम नदी के किनारे बसे होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस मंदिर पर हर महीने लाखों रुपये का चढ़ावा आता है। संगम स्नान का पूरा फल तभी मिलता है जब लेटे हनुमानजी के दर्शन कर लिए जाते हैं इस तरह की मान्यता भक्तों में है।

मिर्जापुर और मांडा में सैकड़ों एकड़ जमीन
श्रीबाघंबरी गद्दी मठ के नाम प्रयागराज के मांडा में भी 100 बीघा जमीन है। यूपी में प्रयागराज के अलावा कई जिलों में मठ की जमीनें हैं। मिर्जापुर के महुआरी में 400 बीघे से ज्यादा की जमीन है। मिर्जापुर के ही नइरी और सिगड़ा में 70-70 बीघा जमीन अखाड़े की बताई जा रही है। प्रयागराज और उसके आस-पास के इलाकों में निरंजनी अखाड़े के मठ, मंदिर और जमीन हैं, जिनकी कीमत 300 करोड़ से ज्यादा की है। वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार और अन्य राज्यों में भी कई संपत्तियां हैं, जिनकी कीमत हजार करोड़ से ज्यादा है।

यहां पर भी हैं करोंड़ों की संपत्ति
मध्य प्रदेश के उज्जैन और ओंकारेश्वर में निरंजनी अखाड़े की करीब 300 बीघे भूमि है। आधा दर्जन मठ और दर्जनभर आश्रम हैं। नासिक में 100 बीघे से ज्यादा जमीन, दर्जनभर आश्रम और मंदिर हैं. बड़ोदरा, जयपुर, माउंटआबू में भी करीब 125 बीघा जमीन, दर्जन भर मंदिर और आश्रम बने हैं। हरिद्वार स्थित मुख्यालय के अधीन भी दर्जनभर मठ और मंदिर हैं। इसके अलावा यूपी के नोएडा में भी मंदिर और 50 बीघा जमीन है। बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में भी मंदिर-आश्रम के साथ करोड़ों की जमीन है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)