होम PM मोदी के व्हाइट आने से खुश हूं, बोले जो बाइडन- हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 24, 2021 09:36 PM

PM मोदी के व्हाइट आने से खुश हूं, बोले जो बाइडन- हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे

PM मोदी के व्हाइट आने से खुश हूं, बोले जो बाइडन- हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे

PM मोदी के व्हाइट आने से खुश हूं, बोले जो बाइडन- हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्हाइट हाउस में मुलाकात शुरू हो चुकी है। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं। तस्वीरों में नजर आया कि जो बाइडन और पीएम मोदी आस-पास बैठे थे। दोनों ही नेता गंभीर मसले पर चर्चा करते हुए नजर आए। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा है कि इस दौरान उनकी पीएम मोदी से जलवायु परिवर्तन, कोरोना समेत अन्य कई मुद्दों पर बातचीत होगी। व्हाइट हाउस के बाहर भी इस मुलाकात को लेकर यहां लोगों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मुलाकात से पहले अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं और इस दौरान दोनों नेताओं के कोविड-19 और जलवायु परिवर्तन से मुकाबला, आर्थिक सहयोग व अफगानिस्तान सहित प्राथमिकता वाले कई मुद्दों पर चर्चा करने की उम्मीद है।

दोनों नेताओं की पहले भी मुलाकात हुयी है लेकिन उस समय बाइडन देश के उपराष्ट्रपति थे और जनवरी में अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहला मौका है जब बाइडन और मोदी की मुलाकात होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)