होम उत्तर भारत में इस तारीख से गरज सकते हैं बादल,

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Sep 5, 2021 09:49 PM

उत्तर भारत में इस तारीख से गरज सकते हैं बादल,

उत्तर भारत में इस तारीख से गरज सकते हैं बादल,

उत्तर भारत में इस तारीख से गरज सकते हैं बादल,

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के साथ ही अगले तीन दिनों में दक्षिण, पश्चिम और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, सात से नौ सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और जम्मू क्षेत्र और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में छिटपुट से भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आएगी। विभाग के मुताबिक, संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण पांच से सात सितंबर के बीच दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने कहा कि उत्तर मराठवाड़ा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गुजरात के क्षेत्र में सात-नौ सितंबर के दौरान वर्षा होने की संभावना है। वहीं, सात-आठ सितंबर के दौरान उत्तरी कोंकण में, आठ सितंबर को मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में और सात सितंबर को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अत्याधिक भारी वर्षा हो सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)