होम भारत में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, यहूदी नागरिक बन सकते हैं निशाना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 4, 2021 11:09 PM

भारत में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, यहूदी नागरिक बन सकते हैं निशाना

भारत में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, यहूदी नागरिक बन सकते हैं निशाना

भारत में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, यहूदी नागरिक बन सकते हैं निशाना

देश की खुफिया एजेंसियो ने ज्यूइश हॉलिडे के पूर्व आतंकी हमले की आशंका व्यक्त की है। ऐसे में देशभर में हाईअलर्ट जारी किया गया है। सभी राज्यों के पुलिस को यहूदी नागरिकों की सुरक्षा के लिए चेतावनी जारी की गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार आतंकी समूह इजरायली नागरिकों को निशाना बना सकते हैं। वहीं आतंकवादी धार्मिक स्थलों पर भी हमला कर सकते हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। इजरायली दूतावास, वाणिज्य दूतावास और कर्मचारियों के साथ यहूदी सामुदायिक केंद्र की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। अधिकारी ने कहा, 'अगर आवश्यक हुआ को महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की भी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।' उन्होंने कहा कि 29 जनवरी को राजधानी के इजरायली दूतावास के निकट एक धमाका हुआ था। जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। गृह मंत्रालय ने 2 फरवरी को एनआईए को केस सौंपा था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)