होम Bra से जुड़ी कॉमन गलतियां आपको दे सकतीं है Breast Cancer, जानिए गौर करने वाली बातें
Bra से जुड़ी कॉमन गलतियां आपको दे सकतीं है Breast Cancer, जानिए गौर करने वाली बातें
10 में 7 महिलाएं जब बात ब्रा की आती है तो लापरवाही बरत देती हैं। कपड़ों के मामले में लड़कियां चूजी मानी जाती हैं हर चीज देख परख कर लेती हैं। जबकि बाकी कपड़ों का चुनाव जितना जरूरी है उतना ही सही ब्रा का चुनाव भी जरूरी है। तो चलिए आपको बताते हैं उन कॉमन गलतियों के बारे में जो महिलाएं जाने-अनजाने में करती ही करती हैं।
जब भी ब्रा खरीदने जाएं, उसकी फिटिंग चेक करके ही लें। गलत साइज़ और खराब ब्रा टाइप खरीदने से सिर्फ आपकी ब्रेस्ट शेप तो खराब होगी साथ ही हैल्थ प्रॉब्लम्स भी होगी। वजन बढ़ने, प्रेग्नेंसी के दौरान उम्र के हिसाब से अक्सर ब्रेस्ट साइज चेंज होता है इसलिए साल में 2 बार अपना ब्रा साइज चेक करें।
बहुत सी महिला ब्रा को दो से तीन दिन लगातार पहनती हैं ये सोच कर की इसकी फिटिंग बेहतर हो जाती हैं जबकि ऐसा तो कुछ नहीं हैं बल्कि हाइजीन के लिहाज से भी रोज बदलना जरूरी है।
अब आप सोच रही होगी कि ब्रा की भी क्या एक्सपायरी डेट होती है? तो बता दें कि हां, विशेषज्ञों के अनुसार 6 से 9 महीने रेगुलर इस्तेमाल के बाद ब्रा खराब होने लगती है। हुक में क्रैक, इलास्टिक में ढीलापन और वायर का हिल जाना, आदि संकेत दिखने लगें तो ब्रा बदल डालें। साल में दो बार बदलें।
अभी तक आप भी अगर वॉशिंग मशीन में ब्रा धो रही हैं तो इसे अब से हाथ से धोएं। ब्रा का कपड़ा अन्य कपड़ों की तुलना में अधिक नाजुक होता है इसलिए इसे हाथ से ही साफ करें।
रात को ब्रा पहनकर नहीं सोना चाहिए। खासतौर से teenagers को इस rule को follow करना ही चाहिए। टाइट ब्रा ब्लड सर्कुलैशन में बाधा डालती है। इसलिए इसे रात को उतार कर ही सोएं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।