होम विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला, कहा- महापंचायत से कृषि कानून विरोधी आंदोलन को मिली नई ताकत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 5, 2021 09:35 PM

विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला, कहा- महापंचायत से कृषि कानून विरोधी आंदोलन को मिली नई ताकत

विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला, कहा- महापंचायत से कृषि कानून विरोधी आंदोलन को मिली नई ताकत

विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला, कहा- महापंचायत से कृषि कानून विरोधी आंदोलन को मिली नई ताकत

विपक्षी दलों का मानना है कि मुजफ्फरनगर महापंचायत में जुटी भीड़ ने करीब 10 महीने से चल रहे कृषि कानून विरोधी आंदोलन को नई ताकत दे दी है और केंद्र सरकार पर इन कानूनों को निरस्त करने का दबाव बढ़ना तय है। विपक्षी खेमे का मानना है कि बीते करीब छह महीने से प्रदर्शनकारियों से चर्चा की अनदेखी कर रही सरकार को व्यापक होते आंदोलन के मद्देनजर बातचीत करनी होगी।

कांग्रेस और वामदलों के नेताओं ने तो मुजफ्फरनगर महापंचायत से कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन को नई उर्जा मिलने की बात खुलकर कही। कांग्रेस का साफ मानना है कि कृषि कानूनों को निरस्त करने के खिलाफ इस मुखर आवाज की अनदेखी की गई तो भाजपा सरकार के लिए इस मुद्दे पर वापसी की राह नहीं बचेगी। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सांसद वरुण गांधी के किसानों के समर्थन में उठाई गई आवाज को इसकी बानगी करार दिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मुजफ्फरनगर महापंचायत में जुटी भीड़ का फोटो ट्वीट कर कहा, 'गूंज रही है सत्य की पुकार, तुम्हें सुनना होगा अन्यायी सरकार।' उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट में कहा कि किसान इस देश की आवाज और गौरव है। किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता। खेती-किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ है।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भी महापंचायत में जुटी भीड़ का वीडियो ट्वीट कर कहा कि आजाद भारत ने 10 महीने लंबा ऐसा ऐतिहासिक आंदोलन नहीं देखा। मोदी सरकार हमारे अन्नदाताओं से बात करे और कृषि कानूनों को निरस्त कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी स्वरूप दे। राकांपा और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का भी मानना है कि किसानों की अब लंबे समय तक अनदेखी केंद्र सरकार को महंगी पड़ेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)