होम कोच रवि शास्त्री से साथ टीम इंडिया के चार सपोर्ट स्टाफ आइसोलेशन में
कोच रवि शास्त्री से साथ टीम इंडिया के चार सपोर्ट स्टाफ आइसोलेशन में
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रविवार को कहा है कि रवि शास्त्री का लेटरल फ्लो टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के चार सदस्य आइसोलेशन में रहेंगे।
बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने एक बयान में कहा, रवि शास्त्री (हेड कोच), बी अरुण (बॉलिंग कोच), आर श्रीधर (फील्डिंग कोच), नितिन पटेल (फिजियोथेरेपिस्ट) को एहतियात के तौर पर शास्त्री के लेटरल फ्लो टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अलग कर दिया है।
उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ है वे टीम होटल में रहेंगे टीम इंडिया के साथ तब तक यात्रा नहीं करेंगे जब तक कि मेडिकल टीम से पुष्टि नहीं हो जाती।
शाह ने कहा, टीम इंडिया दल के शेष सदस्यों के दो लेटरल फ्लो टेस्ट - एक कल रात दूसरा आज सुबह किया गया है।
शाह ने आगे कहा, टेस्ट कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बाकि सदस्यों को ओवल में चल रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन के लिए आगे बढ़ने की अनुमति दी गई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।