होम यूपी में 80 से बढ़कर 120 होंगी लोकसभा सीटें? अमित शाह ने परिसीमन बिल को बताया ऐतिहासिक कदम, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Nov 28, 2026 07:09 PM

यूपी में 80 से बढ़कर 120 होंगी लोकसभा सीटें? अमित शाह ने परिसीमन बिल को बताया ऐतिहासिक कदम, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

परिसीमन विधेयक को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रस्तावित 132वें संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन करते हुए कहा है कि इससे देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ेगा और शासन व्यवस्था जनता के और करीब आएगी।

यूपी में 80 से बढ़कर 120 होंगी लोकसभा सीटें? अमित शाह ने परिसीमन बिल को बताया ऐतिहासिक कदम, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

परिसीमन विधेयक को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रस्तावित 132वें संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन करते हुए कहा है कि इससे देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ेगा और शासन व्यवस्था जनता के और करीब आएगी। उन्होंने दावा किया कि इस बदलाव से उत्तर प्रदेश में भी लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ सकेगी। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिसीमन को बीजेपी की सबसे बड़ी भूल बताते हुए आरोप लगाया है कि इसके जरिए उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

अमित शाह ने परिसीमन को बताया उत्तर प्रदेश के लिए बड़ा कदम

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से 132वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दिया जाना देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने और शासन को जनता के करीब लाने की दिशा में बड़ा कदम है।

उन्होंने बताया कि विधेयक में अनुच्छेद 170(1) में संशोधन करके राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव है। इससे उत्तर प्रदेश का विभाजन किए बिना ही विधानसभा में उसका प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सकेगा।

शाह ने कहा कि महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण के जरिए प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा। अधिक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताओं और स्थानीय समस्याओं को सदन में रख सकेंगे। इससे स्थानीय जरूरतों के हिसाब से योजनाएं बनाने और विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी।

गृहमंत्री के मुताबिक, यह फैसला उत्तर प्रदेश में सुशासन और जनभागीदारी को और मजबूत करेगा। उन्होंने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों से इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत करने और समर्थन देने की अपील की। प्रस्तावित परिसीमन लागू होने पर उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या 80 से बढ़कर 120 होने का दावा किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने परिसीमन को बताया बीजेपी की सबसे बड़ी भूल

एक तरफ बीजेपी परिसीमन विधेयक को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसका विरोध किया है। शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को उन्होंने कहा था कि प्रस्तावित परिसीमन बीजेपी की सबसे बड़ी भूल साबित होगा।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि इस पूरी कवायद का मकसद उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों को प्रभावित करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को जब लगा कि उत्तर प्रदेश में उसके हाथ से चुनाव निकल सकते हैं, तब उसने परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में परिसीमन से जुड़े नए महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दिए जाने की बात सामने आई थी। इसे संसद के विशेष सत्र में पेश किए जाने की संभावना है।

चंदा चोरी और श्रद्धालुओं के चढ़ावे के विवाद का भी किया जिक्र

अखिलेश यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि बीजेपी को उत्तर प्रदेश में चुनावी नुकसान की आशंका होने लगी थी। उन्होंने खास तौर पर चंदा चोरी और श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी से जुड़े विवादों का उल्लेख किया।

सपा प्रमुख के मुताबिक, बीजेपी ने केवल उत्तर प्रदेश का चुनाव जीतने और पूरे देश को गुमराह करने के लिए परिसीमन की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने नोटबंदी सहित केंद्र सरकार के कई बड़े फैसलों पर भी सवाल उठाए और कहा कि इन फैसलों से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया।

नोटबंदी के दौरान जन्मे 'खजांची' का किया जिक्र

अखिलेश यादव ने वर्ष 2016 की नोटबंदी का जिक्र करते हुए उस दौरान जन्मे एक बच्चे का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आज भी हम खजांची का जन्मदिन मना रहे हैं, जिसका जन्म नोटबंदी के दौरान हुआ था.

इस तरह परिसीमन विधेयक को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच टकराव तेज हो गया है। अमित शाह जहां इसे उत्तर प्रदेश में प्रतिनिधित्व और महिला भागीदारी बढ़ाने वाला कदम बता रहे हैं, वहीं अखिलेश यादव इसे बीजेपी की चुनावी रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)