होम Keshav Maurya का अखिलेश यादव को अल्टीमेटम! बोले- बिल का समर्थन किया तो मुंह दिखाने लायक बचेंगे, विरोध किया तो...

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 28, 2026 07:41 PM

Keshav Maurya का अखिलेश यादव को अल्टीमेटम! बोले- बिल का समर्थन किया तो मुंह दिखाने लायक बचेंगे, विरोध किया तो...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर बड़ा दावा किया।

Keshav Maurya का अखिलेश यादव को अल्टीमेटम! बोले- बिल का समर्थन किया तो मुंह दिखाने लायक बचेंगे, विरोध किया तो...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित होगा। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिल का समर्थन करने पर ही वह जनता के सामने अपना चेहरा दिखा पाएंगे।

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर केशव मौर्य का बड़ा दावा

कानपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि इस बार के संकेत साफ हैं कि महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों से पारित हो जाएगा। उन्होंने अखिलेश यादव को संसद में आकर इस विधेयक का समर्थन करने की सलाह भी दी।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए केशव मौर्य ने कहा, "बिल का समर्थन करेंगे तो मुंह दिखाने लायक बचेंगे, विरोध किया तो राहुल गांधी जैसा हाल होगा." उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव इस विधेयक का समर्थन करते हैं, तो शायद वह जनता के सामने अपना चेहरा दिखाने लायक रहेंगे।

सपा के घोषणा पत्र को बताया ढकोसला पत्र

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर दावा किया कि प्रदेश में बीजेपी लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी और उसे ढकोसला पत्र करार दिया।

सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली. सपा और कानून व्यवस्था दो अलग-अलग ध्रुव हैं. सपा सरकार में गुंडागर्दी तय है. जनता साइकिल को पंचर कर सैफई भेजना चाहती है."

केशव मौर्य ने सपा की कानून-व्यवस्था को लेकर आलोचना करते हुए दावा किया कि जनता आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को सत्ता से बाहर रखने का मन बना चुकी है।

बीजेपी का 60 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य

केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि बीजेपी ने 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में 60 प्रतिशत वोट जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा, "100 में से 60% वोट एनडीए के पक्ष में जुटाएंगे."

विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, "40% वोटों में बंटवारा होगा. चारों तरफ कमल खिलेगा. 2027 में, उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. हर जगह लोग कमल खिलाना चाहते हैं और 'पंचर' हो चुकी साइकिल को वापस सैफई भेजना चाहते हैं."

केशव मौर्य के इन बयानों से साफ है कि बीजेपी ने 2027 के चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और लक्ष्य को लेकर आक्रामक रुख अपनाना शुरू कर दिया है। वहीं, महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर भी सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव जारी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)