होम अखिलेश-मायावती पर अमित शाह का हमला, कहा- यूपी में था गुंडाराज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2022 08:41 PM

अखिलेश-मायावती पर अमित शाह का हमला, कहा- यूपी में था गुंडाराज

अखिलेश-मायावती पर अमित शाह का हमला, कहा- यूपी में था गुंडाराज

अखिलेश-मायावती पर अमित शाह का हमला, कहा- यूपी में था गुंडाराज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार शुरू कर दिए है। आज इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह मथुरा पहुंचे थे। मथुरा पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले बांके बिहारी के दर्शन किए। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव और मायावती पर जमकर हमले किए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में चुनाव को विधायक के चुनाव की तरह मत  समझिए। किसी के मंत्री और मुख्यमंत्री बनने का चुनाव मत समझिए। उत्तर प्रदेश का चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र की समस्त जनता को मैं हाथ जोड़कर धन्यवाद करना चाहता हूं क्योंकि चाहे चुनाव 2014 का हो, 2017 का हो या चाहे 2022 का हो,  ब्रज के डिब्बे जब खुलते हैं तो सिर्फ कमल ही कमल दिखाई देता है।अखिलेश यादव और मायावती पर हमला करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा की सरकारें चली, ये केवल जातिवाद और परिवारवाद के लिए चली। तुष्टिकरण के आधार पर चली, भृष्टाचार का यहां बोलबाला था। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा और बसपा की सरकारें देखीं हैं। सपा आती थी एक जाती का काम करती थी। बसपा आती थी दूसरी जाती का काम करती थी। कभी किसी ने इस राज्य के विकास का नक्शा नहीं खींचा। भाजपा की सरकार किसी एक जाती की नहीं बल्की सारे समाज की है। उन्होंने अखिलेश पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार के बाद बाहुबली पुलिस से डरकर सरेंडर करने लगे हैं। जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश यादव के पेट में दर्द होता है। अमित शाह ने कहा कि कहीं आज़म खान कहीं मुख्तार अंसारी ना जाने कितने फैला रखे थे। आज़म खान को जब पकड़ा तब सारी धाराएं कम पड़ गईं। इतने मामले इन पर लगे। शाह ने दावा किया कि अखिलेश बाबू के शासन से भाजपा के शासन में, डकैती में 70% की कमी हुई है। लूट में 72% की कमी हुई है। हत्या में 29% की कमी हुई है। अपहरण में 35% की कमी हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भगवान परशुराम के नाम पर यहां प्रदेश में परशुराम पार्क का निर्माण किया जा रहा है। मथुरा में भव्य कृष्ण महोत्सव का उत्सव करके, दुनिया भर के तीर्थ यात्री मथुरा में आये, इस परंपरा को भाजपा ने शुरू किया है। अपना हमला जारी रखते हुए शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ये कहते हैं कि मुफ्त बिजली देंगे। अरे भाई अखिलेश, आप तो बिजली ही नहीं दे पाए, मुफ्त की क्या बात कर रहे हो आप। जो बिजली नहीं दे पाया, वो बिजली मुफ्त दे पाएगा क्या?शाह ने दावा किया कि 1.41 करोड़ घरों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 42 लाख लोगों को घर देने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है और योगी जी ने इसे नीचे तक पहुंचाया है। 2 करोड़ 54 लाख किसानों को हर साल 6 हजार रुपये प्रत्येक किसान के खाते में पहुंचाए हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)