होम लोकसभा में अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बोले- महिला पीएम लिखकर दे दे BJP, तब भी नहीं करेंगे समर्थन

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 17, 2026 07:16 PM

लोकसभा में अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बोले- महिला पीएम लिखकर दे दे BJP, तब भी नहीं करेंगे समर्थन

लोकसभा में परिसीमन, संविधान संशोधन और महिला आरक्षण विधेयकों पर चर्चा के दौरान एक समय ऐसा लगा कि सत्ता और विपक्ष के बीच सहमति बन सकती है, लेकिन समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के एक बयान ने पूरे सदन का माहौल बदल दिया.

लोकसभा में अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बोले- महिला पीएम लिखकर दे दे BJP, तब भी नहीं करेंगे समर्थन

लोकसभा में परिसीमन, संविधान संशोधन और महिला आरक्षण विधेयकों पर चर्चा के दौरान एक समय ऐसा लगा कि सत्ता और विपक्ष के बीच सहमति बन सकती है, लेकिन समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के एक बयान ने पूरे सदन का माहौल बदल दिया.

अमित शाह का प्रस्ताव और विपक्ष की शर्तें

गृह मंत्री Amit Shah ने विपक्ष से पूछा कि क्या वे बिल पास कराने के लिए सहमत हैं. उन्होंने कहा, "सरकार 50 % सीट बढ़ाने के लिए तैयार है.1 घंटा दीजिए हम संशोधन कराने के लिए तैयार हैं . हमें 50 प्रतिशत सीट बढ़ानी ही हैं. हमें कोई चोरी नहीं करनी है."
इससे पहले K. C. Venugopal ने मांग रखी थी कि सरकार लिखित में दे कि सभी राज्यों में 50% सीटें बढ़ेंगी और 2026 की जनगणना के आधार पर परिसीमन होगा.
इस पर जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि सीटें बढ़ाने पर सरकार तैयार है, लेकिन 2026 की जनगणना के आधार पर परिसीमन की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी.

अखिलेश यादव का बड़ा बयान

इसी दौरान Akhilesh Yadav ने कहा, "11 साल के जो अनुभव रहे, अगर बीजेपी ये लिख कर दे देगी कि हम महिला पीएम बनाएंगे तब भी इनका भरोसा नहीं करेंगे."
उनके इस बयान के बाद सदन में सियासी गर्मी और बढ़ गई.

गृह मंत्री का पलटवार

अखिलेश यादव के बयान पर Amit Shah ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर विपक्ष वोट नहीं देगा तो महिला आरक्षण बिल पारित नहीं हो पाएगा. उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनके अधिकारों के रास्ते में कौन बाधा बन रहा है और चुनाव में इसका जवाब देंगी.

धर्म के आधार पर आरक्षण पर साफ रुख

Amit Shah ने यह भी कहा, "धर्म के आधार पर आरक्षण हम ना देंगे ना किसी को देने देंगे."
उन्होंने विपक्ष पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि संविधान के किस अनुच्छेद के तहत धर्म के आधार पर आरक्षण दिया जा सकता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)