होम शाहजहांपुर भाजपा सांसद अरुण सागर ने तीन ओपन जिम का किया उद्घाटन, बोले-सरकार ने हर क्षेत्र में कराया विकास

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशविचारसेहत Alert Star Digital Team Sep 10, 2026 07:45 PM

शाहजहांपुर भाजपा सांसद अरुण सागर ने तीन ओपन जिम का किया उद्घाटन, बोले-सरकार ने हर क्षेत्र में कराया विकास

कंजा पुरैना, महुरैना और हरना जाजू नगला में गेल इंडिया की मदद से बने ओपन जिम,सांसद. ने कहा सरकार ने सभी के स्वास्थ्य का ख्याल रखा।

शाहजहांपुर भाजपा सांसद अरुण सागर ने तीन ओपन जिम का किया उद्घाटन, बोले-सरकार ने हर क्षेत्र में कराया विकास

शाहजहांपुर | पुवायां विधानसभा क्षेत्र में तीन ओपन जिम बनाए गए हैं। ये जिम कंजा पुरैना, महुरैना और हरना जाजू नगला गांवों में गेल इंडिया की सीएसआर निधि से बने हैं। गुरुवार को भाजपा सांसद अरुण सागर ने इन तीनों जिम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

सांसद अरुण सागर ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोगों के स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम बहुत फायदेमंद हैं। इनसे उनकी फिटनेस बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने शरीर को बेहतर बनाने के लिए इन जिम का इस्तेमाल कर सकता है।

इस कार्यक्रम के दौरान सांसद और पार्टी पदाधिकारियों के बीच आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी बात हुई। सांसद ने सभी से अपील की कि वे पूरी लगन से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।

सांसद ने यह भी कहा कि सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार बनने से पहले ग्रामीण इलाकों की सड़कें खराब थीं, जहां पैदल चलना भी मुश्किल था। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद गांवों में विकास हुआ है। ग्रामीणों के लिए अच्छी सड़कें बनाई गई हैं और गांवों की सड़कों को मुख्यालय तक के हाईवे से जोड़ा गया है।

सांसद ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के लोग अक्सर जिम जाकर अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते, क्योंकि कई जिम में फीस देनी पड़ती है। अब गेल इंडिया की सीएसआर निधि से बने ये तीनों ओपन जिम किसी की निजी संपत्ति नहीं हैं। यहां कोई भी ग्रामीण आकर मुफ्त में एक्सरसाइज कर सकता है। उन्होंने जोर दिया कि इंसान का स्वास्थ्य ठीक रहना सबसे जरूरी है, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य ही खुशहाल जिंदगी की कुंजी है।

सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग गांवों में बैठकें भी कीं। उन्होंने सभी से सक्रिय रहने और आने वाले चुनाव में पूरी मेहनत से जुटने की अपील की। सांसद ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुधीर सिंह, प्रद्युमन शुक्ला, बब्लू दिवाकर, शनि मिश्रा, अनूप द्विवेदी, सत्यपाल गुप्ता, शिवशंकर वर्मा, ग्राम प्रधान प्रशांत पटेल, लक्ष्मण गौतम, विजय अवस्थी, संदीप सिंह, नरेन्द्र गौतम, देवेश शर्मा आदि सम्मानितजनों की उपस्थिति रही।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)