होम UP News: बिहार से अखिलेश यादव ने ली सीख, यूपी के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे 40 हज़ार
समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा और चुनावी घोषणा कर दी है। सपा चीफ ने ऐलान किया है कि अगर उत्तर प्रदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो वे राज्य की महिलाओं को 40 हजार रुपये देंगे।
समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा और चुनावी घोषणा कर दी है। सपा चीफ ने ऐलान किया है कि अगर उत्तर प्रदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो वे राज्य की महिलाओं को 40 हजार रुपये देंगे।
अखिलेश यादव ने यह घोषणा हाल ही में हुए बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार पर बातचीत करते हुए की। उन्होंने इस रकम का हिसाब-किताब भी विस्तार से बताया, और साथ ही यह भी बताया कि इस पैसे का इंतजाम कैसे किया जाएगा।
अखिलेश यादव ने अपने ऐलान का आधार बिहार चुनाव के नतीजों को बताया। उन्होंने कहा कि, "बिहार का चुनाव क्यों बदल गया। सुनने में आया कि महिलाओं को 10 हजार रुपये देने की बात कही गई।"
उन्होंने कहा कि, "10 हजार बड़ी रकम होती है। अब बहुत सारी माताएं-बहनें उन 10 हजार रुपये का इंतजार कर रही हैं।"
अखिलेश यादव ने दावा किया कि उन्होंने बीजेपी से सीखकर हिसाब-किताब लगाया है। उन्होंने कहा कि, अगर उत्तर प्रदेश की गरीब माताएं-बहनें जो 500-500 रुपये की समाजवादी पेंशन खो चुकी हैं, उसका हिसाब लगाया जाए तो:
इस घोषणा के बाद अखिलेश ने बीजेपी पर तंज कसा: "अगर 10 हजार से सरकार बन सकती हो तो हम लोग 40 हजार देने जा रहे हैं। हम बीजेपी वालों से कहना चाहते हैं कि जो आप लोगों ने लाखों का वादा किया था, वो पैसा अब तक कहां है।"
हिंदी समाचार चैनल आज तक के साथ बातचीत में अखिलेश यादव ने बताया कि 40 हजार रुपये देने के लिए पैसा कहाँ से आएगा। उन्होंने कहा:
"देश के जितने भी उद्योगपति हैं। उन सब पर कितना उधार है तो हम उनसे उधार लेकर गरीब मां-बहनों को देने का काम करेंगे।"
उन्होंने आगे कहा कि, "दुनिया का पैसा लेकर देश के बड़े उद्योगपति बन सकते हैं तो समाजवादी सरकार में अपनी माताओं बहनों की मदद करने के लिए वही तरीका अपनाएंगे जो बड़े-बड़े उद्योगपति आगे बढ़ने के लिए अपना रहे हैं।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।