होम बिहार चुनाव के बाद RJD को एक और झटका, नीतीश कुमार को हराने वाले कद्दावर नेता ने छोड़ी पार्टी
बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में लालू यादव की पार्टी आरजेडी (RJD) की बुरी हार के बाद पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। आरजेडी के कद्दावर नेता, पूर्व सांसद और लालू-राबड़ी की सरकार में मंत्री रहे विजय कृष्ण ने पार्टी छोड़ दी है।
बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में लालू यादव की पार्टी आरजेडी (RJD) की बुरी हार के बाद पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। आरजेडी के कद्दावर नेता, पूर्व सांसद और लालू-राबड़ी की सरकार में मंत्री रहे विजय कृष्ण ने पार्टी छोड़ दी है। वह लालू प्रसाद यादव के करीबी होने के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी बेहद पुराने साथी रहे हैं। खास बात यह है कि वह लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को हरा भी चुके हैं।
विजय कृष्ण ने अपना इस्तीफा पत्र लालू प्रसाद यादव को भेजा है। इस पत्र में उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है, बल्कि लिखा है:
"मैंने दलगत राजनीति, सक्रिय-राजनीति से अलग हो जाने का निर्णय लिया है। अत: राष्ट्रीय जनता दल के प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया स्वीकार करें।"
इस्तीफे की जानकारी आज (बुधवार, 10 दिसंबर) सामने आई है। जेल से बाहर आने के बाद भी विजय कृष्ण आरजेडी से जुड़े हुए थे।
विजय कृष्ण बिहार की राजनीति के उन नेताओं में शामिल हैं जो लालू और नीतीश कुमार की तरह ही जेपी आंदोलन से उभरे हुए हैं।
विजय कृष्ण 2009 के लोकसभा चुनाव के समय जेडीयू में चले गए थे, लेकिन 2010 के विधानसभा चुनाव के समय आरजेडी में वापस लौट आए। 2009 में एक मर्डर केस में वह अपने बेटे के साथ फंस गए और 2013 में उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई गई। हालांकि, हाईकोर्ट ने 2022 में उन्हें रिहा कर दिया। लगभग 10 साल जेल में रहने के बाद भी वह आरजेडी से जुड़े रहे थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।