होम इंडिगो को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- 10% फ्लाइट्स में कटौती का आदेश, CEO ने मंत्री राम मोहन नायडू के सामने जोड़े हाथ
भारत में इंडिगो संकट को लेकर मंगलवार (9 दिसंबर 2025) को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) में हाई-लेवल बैठक हुई। इस बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और सचिव समीर सिन्हा ने इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स को तलब किया।
भारत में इंडिगो संकट को लेकर मंगलवार (9 दिसंबर 2025) को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) में हाई-लेवल बैठक हुई। इस बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और सचिव समीर सिन्हा ने इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स को तलब किया। बैठक के दौरान इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स मंत्री राम मोहन नायडू के सामने हाथ जोड़े हुए नजर आए।
मंत्रालय ने इंडिगो को अपने ऑपरेशन को स्थिर करने और रद्द होने वाली फ्लाइटों की संख्या में कमी लाने के लिए बड़ा आदेश दिया है।
During the last week, many passengers faced severe inconvenience due to Indigo’s internal mismanagement of crew rosters, flight schedules and inadequate communication. While the enquiry and necessary actions are underway, another meeting with Indigo’s top management was held to… pic.twitter.com/yw9jt3dtLR
— Ram Mohan Naidu Kinjarapu (@RamMNK) December 9, 2025
बैठक में इंडिगो की आंतरिक गड़बड़ियों पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई, जिनमें क्रू रोस्टरिंग सिस्टम, फ्लाइट शेड्यूल की कमजोर योजना और यात्रियों को जानकारी देने में कमी शामिल थी। मंत्रालय ने यात्रियों को हुई बड़ी परेशानी को लेकर भी स्टेटस जाना।
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ बैठक से पहले इंडिगो ने घोषणा की कि पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से जारी ऑपरेशनल संकट के बाद अब सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
कंपनी ने बताया कि उसका ऑन-टाइम परफॉर्मेंस सामान्य स्तर पर लौट आया है और बुधवार (10 दिसंबर 2025) को करीब 1,900 उड़ानों को संचालित करने की योजना है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय में बैठक के बाद, इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स बुधवार (10 दिसंबर 2025) को एक बार फिर अलग से डीजीसीए (DGCA) की ओर से आयोजित बैठक में शामिल होंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।