होम रामपुर में दिखेगी दिलचस्प चुनावी जंग, नवाब परिवार और आजम खान के बीच पुरानी आदावत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 2, 2022 11:12 PM

रामपुर में दिखेगी दिलचस्प चुनावी जंग, नवाब परिवार और आजम खान के बीच पुरानी आदावत

रामपुर में दिखेगी दिलचस्प चुनावी जंग, नवाब परिवार और आजम खान के बीच पुरानी आदावत

रामपुर में दिखेगी दिलचस्प चुनावी जंग, नवाब परिवार और आजम खान के बीच पुरानी आदावत

रामपुर में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। रामपुर मुस्लिम बहुल और यूपी का हाईप्रोफाइल सीट माना जाता है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और बड़े मुस्लिम चेहरे आजम खान की वजह से भी चर्चा में है। वैसे तो 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद इस सीट पर आजम खान ने अपनी पत्नी को लड़ाकर विधानसभा पहुंचाया था। लेकिन एक बार फिर से वो इस बार के विधानसभा चुनाव में रामपुर सीट से मैदान में हैं। जबकि उनके मुकाबले में नवाब काजिस खां उर्फ नावेज अली को कांग्रेस पार्टी ने खड़ा किया है। बीजेपी की तरफ से आजम के धुर विरोधी आकाश सक्सेना मैदान में हैं। बता दें कि पहली बार चुनाव लड़ रहे आकाश ही वो शख्स हैं जिन्होंने आजम खान के परिवार पर मुकदमें दर्ज करवाए हैं। बसपा ने इस सीट से सदाकत हुसैन को प्रत्याशी बनाया है। रामपुर में सपा सांसद और सीतापुर जेल में बंद आजम खां और नवाब खानदान यानी नूर महल के बीच सियासी अदावत लंबे वक्त से है। नवाब खानदान से मिक्की मियां और बेगम नूर बानो सांसद रहै हैं, उनके बेटे नवाब काजिम अली उर्फ नवेद मियां विधायक और मंत्री रहे हैं। इसी के साथ आजम खान अपने परिवार से खुद सांसद, 9 बार रामपुर से विधायक, कई बार मंत्री रहे।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)