होम कैसे निकलेगा फिलिस्तीन मुद्दे का हल? प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति को दी यह सलाह

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 1, 2023 09:34 PM

कैसे निकलेगा फिलिस्तीन मुद्दे का हल? प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति को दी यह सलाह

कैसे निकलेगा फिलिस्तीन मुद्दे का हल? प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति को दी यह सलाह

कैसे निकलेगा फिलिस्तीन मुद्दे का हल? प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति को दी यह सलाह

इजरायल और हमास में युद्ध के बीच भारत से कई देशों ने शांति बहाल करवाने के लिए पहल करने की बात कही गई है। COP28 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नररेंद्र मोदी और इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग के बीच यूएई में मुलाकात हुई।दोनों के बीच हमास के साथ चल रहे युद्ध को लेकर बातचीत हुई। सात अक्टूबर को इजरायल में हुए कत्लेआम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और हर्जोग से बातचीत और रणीनीतिक पहल के जरिए समस्या का हल निकालने की सलाह दी।

टू स्टेट सल्यूशन पर विचार की सलाह
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसहाक हर्गोज के बीच दुबई में मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने इजरायल-हमास युद्ध को लेकर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल में होने वाली मौतों को लेकर दुख जताया और साथ में बंधकों की रिहाई के लिए बधाई भी दी। भारत ने टू स्टेट सल्यूशन की बात दोहराई है।

पीएम मोदी ने की यह अपील
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने प्रभावित लोगों तक निर्बाध और सुरक्षित मानवीय सहायता पहुंचाने की बात दोहराई है। इसके अलावा भारत की तरफ से टू स्टेट सल्यूशन की तरफ ध्यान देने और बातचीत के जरिए फिलिस्तीन मुद्दा का हल निकालने की सलाह दी है। बता दें कि इजरायल का कहना है कि हमास के हमले में 1200 लोगों की जान गई थी। इसके बाद इजरायल ने भी पलटवार शुरू किया और गाजा में कम से कम 13000 लोगों की जान चली गई।

इसी बीज हर्जोग ने कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की और बताया कि हमास ने सीजफायर का भी उल्लंघन किया है। हर्गोज ने कहा, सीओपी28 सम्मेललन में हमने कई देशों के नेताओं से मुलाकात की। हमने उन्हें बताया कि हमास ने धड़ल्ले से सीजफायर के समझौते का उल्लंघन किया है। हम चाहते हैं कि हमास बंधकों को रिहा करे। दुनियाभर को इजरायल के साथ आना चाहिए क्योंकि उसे आत्मरक्षा का अधिकार है।
प्रधानमंत्र नररेंद्र मोदी ने भी बरीन के किंग हमाद बिन इसा अल खलीफा, इथियोपिया के प्रधानमंत्री. ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, यूएई के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम और अन्य नेताओं से मुलाकात की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)