होम रोहित शर्मा और विराट कोहली क्यों नहीं हैं T20I और ODI टीम का हिस्सा, BCCI ने बताया कारण

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 30, 2023 11:41 PM

रोहित शर्मा और विराट कोहली क्यों नहीं हैं T20I और ODI टीम का हिस्सा, BCCI ने बताया कारण

रोहित शर्मा और विराट कोहली क्यों नहीं हैं T20I और ODI टीम का हिस्सा, BCCI ने बताया कारण

रोहित शर्मा और विराट कोहली क्यों नहीं हैं T20I और ODI टीम का हिस्सा, BCCI ने बताया कारण

साउथ अफ्रीका के दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में लौटने की बात कही जा रही थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि चयनकर्ता रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस टी20 सीरीज के लिए टीम में चुनेंगे, लेकिन जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने गुरुवार की रात में टीम का ऐलान किया तो रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 तो छोड़िए वनडे सीरीज के लिए भी नहीं चुने गए।

इसके पीछे का असली कारण क्या है, ये जान लीजिए, जो खुद बीसीसीआई ने बताया है।

दरअसल, टीम का ऐलान करते हुए बीसीसीआई ने एक मीडिया रिलीज जारी की है। इसमें बोर्ड ने बताया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के दौरे पर खेली जाने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए ब्रेक की मांग की थी। बीसीसीआई ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार किया और उन्हें व्हाइट बॉल लेग से आराम दे दिया गया। यही कारण है कि रोहित और विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीधे टेस्ट सीरीज खेलेंगे। रोहित शर्मा रेड बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव को टी20 और केएल राहुल को इस दौरे पर वनडे टीम की कप्तानी मिली है।

ये भी साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा और विराट कोहली को मिला आराम; इन्हें मिली है कप्तानी

हालांकि, सामने आ रहा है कि रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कप्तान के तौर बीसीसीआई पेश करने वाली है। चयनकर्ताओं ने भी रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में स्वीकार किया है और विराट कोहली को भी अनुभवी बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह देने का मन बनाया है। इन दोनों खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी में भारत में खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ इस फॉर्मेट में वापसी करने का मौका मिल सकता है। यही तीन मैच वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारत के आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच होंगे। हालांकि, अच्छी बात ये है कि वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनी जाएगी तो उसमें आईपीएल 2024 का प्रदर्शन भी मायने रखेगा, क्योंकि आईपीएल के बाद ही टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)