होम गणितीय प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 1, 2023 07:37 PM

गणितीय प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने

गणितीय प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने

गणितीय प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने

लखनऊ, 1 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड ‘मैथलेटिक्स’ के दूसरे दिन विभिन्न देशों से पधारे बाल गणितज्ञों ने सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में अपनी गणितीय प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश एवं देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे छात्र गणित की विभिन्न विधाओं में अपने ज्ञान का प्रदर्शन कर रहे हैं।प्रतियोगिताओं का सिलसिल आज ग्रुप-डी की कॉन्फैबुलर्स (वाद-विवाद) प्रतियोगिता से हुआ। दो राउण्ड की इस प्रतियोगिता में आज सेलेक्शन राउण्ड  सम्पन्न हुआ, जिसमें देश-विदेश की 45 छात्र टीमों ने प्रतिभाग किया।

            इसी प्रकार, कई अन्य प्रतिभागी छात्रों ने जोरदार ढंग से अपने विचार रखे। प्रथम राउण्ड से 15 मेधावी छात्रों को चयनित किया गया, जो फाइनल राउण्ड में अपने ज्ञान व अभिव्यक्ति क्षमता का परचम लहरायेंगे। इसी प्रकार, ग्रुप-ए की नंबर निंजा (मैथ्स गेम) प्रतियोगिता आज के प्रमुख आकर्षण में शामिल रही। आज प्रतियोगिता का सेलेक्शन राउण्ड सम्पन्न हुआ, जिसमें कक्षा-3 व 4 के छात्रों ने अपने गणित ज्ञान का जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में आज कुल 46 छात्र टीमों ने प्रतिभाग किया तथापि चयनित छात्र कल फाइनल राउण्ड में अपनी प्रतिभा का परचम लहरायेंगे। ग्रुप-डी के अन्तर्गत आयोजित मैथेमेटिकम लि मोडेल (माडल मेकिंग) प्रतियोगिता में भी कक्षा 9 व 10 के छात्रों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। इस प्रतियोगिता में 47 छात्र टीमों ने विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों पर आधारित माडल्स बनाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)