होम मोदी के आगे नहीं चला गहलोत का जादू, राजस्थान में किसे कितनी सीटें; सभी एग्जिट पोल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 30, 2023 11:47 PM

मोदी के आगे नहीं चला गहलोत का जादू, राजस्थान में किसे कितनी सीटें; सभी एग्जिट पोल

मोदी के आगे नहीं चला गहलोत का जादू, राजस्थान में किसे कितनी सीटें; सभी एग्जिट पोल

मोदी के आगे नहीं चला गहलोत का जादू, राजस्थान में किसे कितनी सीटें; सभी एग्जिट पोल

हर 5 साल में सरकार बदलने का रिवाज राजस्थान इस बार भी कायम रखने जा रहा है? गुरुवार शाम को आए कई एग्जिट पोल ने इसका जवाब 'हां' में दिया है। लगभग सभी एग्जिट पोल का अनुमान है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हावी रहेगी।

कुछ एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

न्यूज 18, टारगेट महापोल का अनुमान
न्यूज 18 और टारगेट महापोल के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि भाजपा को 111 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस को 74 सीटों पर जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है और अन्य के खाते में 14 सीटें जाने की बात कही गई है।

पोलस्ट्रैट की भविष्यवाणी- राजस्थान में भाजपा को बढ़त
राजस्थान पर टीवी-9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलने की बात कही गई है। एजेंसी का कहना है कि भाजपा को 100 से 110 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 90 से 100 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

जन की बात एक्जिट पोल में भाजपा को बंपर बहुमत
जन की बात एग्जिट पोल में भाजपा को बंपर बहुमत मिलने की बात कही गई है। भाजपा को 100-122 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को 62,85 सीटें मिलने की बात कही गई है। अन्य के खाते में 14-15 सीटें जा सकती हैं।

इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर
इंडिया टुडे-माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई गई है। इसमें कांग्रेस को बढ़त बताई गई है। भाजपा को 80-110 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है तो कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)