होम सचिन पायलट का सारा अब्दुल्ला से हुआ तलाक, चुनावी एफिडेविट से हुआ खुलासा

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 31, 2023 10:21 PM

सचिन पायलट का सारा अब्दुल्ला से हुआ तलाक, चुनावी एफिडेविट से हुआ खुलासा

सचिन पायलट का सारा अब्दुल्ला से हुआ तलाक, चुनावी एफिडेविट से हुआ खुलासा

सचिन पायलट का सारा अब्दुल्ला से हुआ तलाक, चुनावी एफिडेविट से हुआ खुलासा

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस कार्य समिति मेंबर सचिन पायलट पत्नी सारा पायलट से अलग हुए है। सचिन पायलट और सारा पायलट के बीच तलाक हो चुका है। पायलट के चुनावी एफिडेविट से इसका खुलासा हुआ है।

टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने के बाद दिए एफिडेविट में पत्नी के नाम के आगे पायलट ने 'तलाकशुदा' लिखा है। सचिन पायलट ने जनवरी 2004 में सारा पायलट से शादी की। सारा जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन हैं। हालांकि, सचिन पायसट के स्टाफ ने खबरों पर अनभिज्ञता जाहिर की है। पायलट के स्टाफ का कहना है कि उनकी जानकारी में ऐसा नहीं है।

पहली बार तलाक की जानकारी

चुनावी हलफनामे के अनुसार राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस कार्य समिति मेंबर सचिन पायलट अब पत्नी सारा पायलट से अलग हो चुके हैं। सचिन पायलट और सारा पायलट के बीच तलाक हो चुका है। पायलट के चुनावी एफिडेविट से इसका खुलासा हुआ है। उन्होंने टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने के बाद दिए एफिडेविट में पत्नी के नाम के आगे 'तलाकशुदा' लिखा है। बता दें सचिन पायलट और सारा के बीच तलाक हो जाने की जानकारी पहली बार सामने आई है। सचिन पायलट के दो बेटे है। सचिन पायलट ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला की बेटी सारा अब्दुल्ला से प्रेम विवाह किया था।

2014 में थी दोनों के अलग होने की चर्चा

सचिन पायलट ने आश्रित कॉलम में अपने बेटों का नाम- अरण पायलट और विहान पायलट लिखा है। फारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं सारा पायलट, नौ साल पहले भी अलग होने की चर्चाएं थीं। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सचिन पायलट और सारा के अलग होने की चर्चाएं थीं लेकिन उस वक्त इन्हें अफवाह बताकर खारिज कर दिया गया था।

पायलट ने 2004 में की थी सारा से शादी

सचिन पायलट ने जनवरी 2004 में सारा पायलट से शादी की। सारा जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन हैं। नौ साल पहले भी सचिन और सारा के अलग होने की चर्चाएं थीं लेकिन उस वक्त इन्हें अफवाह बताकर खारिज कर दिया गया था। दिसंबर 2018 में जब सचिन पायलट ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली तो शपथ ग्रहण समारोह में सारा पायलट, दोनों बेटे और फारूक अब्दुल्ला भी शामिल हुए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)