होम हर बार से गर्म रहेगा नवंबर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी; इसके पीछे की वजह भी बताई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 31, 2023 10:10 PM

हर बार से गर्म रहेगा नवंबर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी; इसके पीछे की वजह भी बताई

हर बार से गर्म रहेगा नवंबर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी; इसके पीछे की वजह भी बताई

हर बार से गर्म रहेगा नवंबर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी; इसके पीछे की वजह भी बताई

मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन का असर इस बार नवंबर में भी दिखाई देगा। आईएमडी ने इस बात की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

इसके पीछे वजह, मजबूत होते अलनीनो को बताया गया है। हालांकि उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य रहेगा। इसके अलावा देश में सामान्य से ज्यादा बारिश का भी अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल, मृत्युंजय मोहपात्रा के मुताबिक भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर पर अल नीनो की स्थिति बनी हुई हैं। वहीं, हिंद महासागर पर सकारात्मक हिंद महासागर द्विध्रुवीय (आईओडी) स्थितियां बनी हुई हैं। आईएमडी ने कहा कि नवीनतम वैश्विक पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि मौसम के दौरान अल नीनो की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसके चलते आने वाले महीनों के दौरान सकारात्मक आईओडी की स्थिति कमजोर होने की संभावना है।

हालांकि, महापात्रा ने कहा कि मॉडल्स से पता चलता है कि अल नीनो की स्थिति अगले मानसून सीजन में जारी रहने की संभावना नहीं है। अल नीनो की स्थिति-दक्षिण अमेरिका के पास प्रशांत महासागर में पानी का गर्म होना-भारत में कमजोर मानसूनी हवाओं और शुष्क परिस्थितियों से जुड़ा हुआ है। हिंद महासागर द्विध्रुवीय को अफ्रीका के पास हिंद महासागर के पश्चिमी हिस्सों और इंडोनेशिया के पास महासागर के पूर्वी हिस्सों के बीच समुद्र की सतह के तापमान में अंतर के रूप में परिभाषित किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)