होम स्केटिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता डबल गोल्ड

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 8, 2023 07:55 PM

स्केटिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता डबल गोल्ड

स्केटिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता डबल गोल्ड

स्केटिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता डबल गोल्ड

लखनऊ, 8 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा 9 की प्रतिभाशाली छात्रा अंजलि सागर ने गोरखपुर में आयोजित रीजनल स्केटिंग चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। अंजलि ने ये गोल्ड मेडल 500मी की रिंक रेस एवं 3000 मी की रोड रेस प्रतियोगिताओं में जीते हैं। चैम्पियनशिप का आयोजन काउन्सिल फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) के तत्वावधान में किया गया। इस टूर्नामेन्ट में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने रोलर पर नियंत्रण, गति पर नियन्त्रण, मानसिक संतुलन, चुस्ती-फुर्ती व दमखम का जोरदार प्रदर्शन किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय अंजलि के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)