होम यूपी में चोरों का गजब कारनामा, कोल्डस्टोर से 270 बोरी मटर ट्रक से भर ले गए

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 7, 2023 10:30 PM

यूपी में चोरों का गजब कारनामा, कोल्डस्टोर से 270 बोरी मटर ट्रक से भर ले गए

यूपी में चोरों का गजब कारनामा, कोल्डस्टोर से 270 बोरी मटर ट्रक से भर ले गए

यूपी में चोरों का गजब कारनामा, कोल्डस्टोर से 270 बोरी मटर ट्रक से भर ले गए

पुलिस चौकी खेड़ा के पास बेखौफ चोर एक कोल्डस्टोर को निशाना बनाते हुए मटर की 270 बोरियां डीसीएम से भर ले गए। सबसे बड़ी बात ये रही कि इस दौरान किसी की नजर तक नहीं पड़ी। हालांकि सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपितों को गिरफ्तार कर जल्द केस का खुलासा कर दिया जाएगा। कोतवाली क्षेत्र तिलक नगर निवासी हारून ने कोतवाली की पुलिस चौकी खेड़ा के समीप स्थित मुहम्मद शफी का कोल्ड स्टोरेज किराए पर लिया था और उसमें कारोबार के लिए खरीदी गई हरी मटर की 270 बोरियां रखी थी, जिनकी कीमत लगभग 15 लाख के आसपास थी।

पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि शुक्रवार रात अज्ञात चोर डीसीएम लेकर आए और स्टोर का ताला तोड़कर उसमें रखीं 270 बोरियां लोड कीं। इसके बाद बेखौफ अंदाज में रफूचक्कर हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखकर नाकेबंदी की। कोतवाल नागेन्द्र पाठक का कहना है कि टीम चोरों के काफी नजदीक पहुंच गई है, जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)