होम पश्चिमी यूपी को बनाया जाए अलग राज्य, मेरठ बने राजधानी, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने की मांग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 1, 2023 11:02 PM

पश्चिमी यूपी को बनाया जाए अलग राज्य, मेरठ बने राजधानी, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने की मांग

पश्चिमी यूपी को बनाया जाए अलग राज्य, मेरठ बने राजधानी, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने की मांग

पश्चिमी यूपी को बनाया जाए अलग राज्य, मेरठ बने राजधानी, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने की मांग

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी को दो हिस्सों में बांटने की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है। मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में रविवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय जाट संसद अधिवेशन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनना चाहिए और मेरठ उसकी राजधानी होनी चाहिए।

पश्चिमी यूपी की आबादी 8 करोड़ है, बहुत से छोटे-छोटे प्रदेश हैं। जिस दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बन जाएगा तो यह देश का सबसे अच्छा और समृद्ध प्रदेश होगा।

इस मांग को पार्टी हाईकमान तक पहुंचाने के सवाल पर बालियान ने कहा कि अलग-अलग पार्टियों और नेताओं के अलग-अलग विचार हो सकते हैं। लेकिन यह मेरा अपना विचार है कि पश्चिमी यूपी अलग राज्य बनना चाहिए। डॉ. बालियान ने यह बयान अधिवेशन के मंच पर भविष्य में पश्चिमी उत्तर प्रदेश बनने पर उसकी राजधानी मेरठ बनाए जाने के सवाल को साफ करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि वह इस सपने के सच होने का इंतजार कर रहे हैं। छोटे राज्यों का विकास तेजी से होता है।

लंबे समय से रही पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग

पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग कई दशक पुरानी है। रालोद ने भी हरित प्रदेश नाम से अलग राज्य को लेकर लंबा आंदोलन चलाया था। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो सका। बसपा सुप्रीमो मायावती ने 2012 में उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटकर छोटे-छोटे राज्य बनाने का प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार के पास भेजा था, लेकिन इस प्रस्ताव पर कुछ नहीं हो सका है। अब केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के अलग राज्य की मांग करके इस मुद्दे को फिर से हवा दे दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)