होम सी.एम.एस. में आज गाँधी जयन्ती समारोह का उद्घाटन करेंगे कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 1, 2023 08:51 PM

सी.एम.एस. में आज गाँधी जयन्ती समारोह का उद्घाटन करेंगे कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान

सी.एम.एस. में आज गाँधी जयन्ती समारोह का उद्घाटन करेंगे कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान

सी.एम.एस. में आज  गाँधी जयन्ती समारोह  का  उद्घाटन करेंगे कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान

लखनऊ, 1 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित ‘गाँधी जयन्ती एवं अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस समारोह’ का भव्य उद्घाटन कल 2 अक्टूबर, सोमवार को प्रातः 10.00 बजे प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री राकेश सचान सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में करेंगे। इस भव्य समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा बापू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला जायेगा, साथ ही विभिन्न में एकता को दर्शाती हुई भारत की साँस्कृतिक विरासत को दर्शाया जायेगा। यह समारोह राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की अहिंसा, एकता, त्याग व समता की भावना को सारे विश्व में प्रवाहित प्रचारित करने में महती भूमिका निभायेगा।सी.एम.एस. के तीन हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं व कार्यकर्ता अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर कल 2 अक्टूबर, सोमवार को विशाल अहिंसा मार्च निकालेंगे। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट, प्रो. गीता गाँधी किंगडन के साथ ही सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्यायें इस मार्च की अगुवाई करेंगी। इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता व अन्य अनेक क्षेत्रों की प्रख्यात हस्तियाँ इस अहिंसा मार्च के माध्यम से बापू के विचारों को जन-जन तक पहुचाने का सतत् प्रयास करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)