होम MP में मामा का जलवा रहेगा बरकरार या कमलनाथ की होगी वापसी?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 14, 2023 10:53 PM

MP में मामा का जलवा रहेगा बरकरार या कमलनाथ की होगी वापसी?

MP में मामा का जलवा रहेगा बरकरार या कमलनाथ की होगी वापसी?

MP में मामा का जलवा रहेगा बरकरार या कमलनाथ की होगी वापसी?

 मध्य प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले महीने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।

इसी के साथ सूबे में सियासी चहलकदमियां बढ़ गईं। अब एक ओपिनियन पोल सामने आया है जिससे कांग्रेस की परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है। वहीं सर्वे में एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए एक गुड न्यूज भी है।

भाजपा की बन रही फिर से सरकार?
आईएएनएस-पोलस्ट्रैट ने एमपी चुनाव को लेकर एक सर्वे किया है। सर्वे में 7,883 लोगों का ओपिनियन लिया गया है। सर्वे के मुताबिक, आगामी चुनाव में भाजपा को 120 सीटों पर जीत मिल सकती है। यानी अगर सर्वे के आंकड़े सही होते हैं तो जीत का जादुई आंकड़ा (116) पार कर भाजपा एमपी में फिर से सरकार बना सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में 104 सीटें जा सकती हैं। सर्वे में यह भी बताया गया है कि भाजपा के खाते में कम से कम 116 सीटें और अधिकतम 124 सीटें जा सकती हैं।

मामा का जलवा बरकरार
सर्वे में एमपी के लोगों से सबसे लोकप्रिय सीएम के बारे में पूछा गया। कुल 40 फीसदी लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को अपना फेवरेट नेता बताया। वहीं 35 फीसदी लोगों का वोट एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को गया। यानी सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में मामा का जलवा बरकरार है। सर्वे में 47 फीसदी लोगों ने सीएम शिवराज के काम को अच्छा बताया है। वहीं 24 फीसदी लोगों ने उनके काम को सामान्य बताया है और 29 फीसदी लोगों ने मामा के काम को खराब बताया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)