होम अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 8, 2023 08:28 PM

अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मेडल

अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मेडल

अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मेडल

लखनऊ, 8 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की मेधावी छात्रा सुरम्या ने अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह ओलम्पियाड सिल्वर जोन फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित किया गया। ओलम्पियाड में कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया, तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने शानदार प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि अपने गणित ज्ञान की बदौलत निकट भविष्य में वह देश का नाम रोशन करने को तत्पर है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रा के गणित ज्ञान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।  सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है, जिसके कारण सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)