होम चंद्रयान 3 में था इस कंपनी का अहम योगदान, अब सऊदी अरब से मिला 33 हजार करोड़ का ऑर्डर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 7, 2023 10:58 PM

चंद्रयान 3 में था इस कंपनी का अहम योगदान, अब सऊदी अरब से मिला 33 हजार करोड़ का ऑर्डर

चंद्रयान 3 में था इस कंपनी का अहम योगदान, अब सऊदी अरब से मिला 33 हजार करोड़ का ऑर्डर

चंद्रयान 3 में था इस कंपनी का अहम योगदान, अब सऊदी अरब से मिला 33 हजार करोड़ का ऑर्डर

जब से चंद्रयान 3 चांद पर सफलता के साथ लैंड हुआ है. तब से उन प्राइवेट कंपनियों की चांदी हो गई हैं, जिन्होंने इस मिशन में अहम योगयान दिया है. जिनमें से एक इंजीनियरिंग और कंसट्रक्शन कंपनी एलएंडटी यानी लार्सन एंड टूब्रो भी है.

जिसे अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी सऊदी अरामको से बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी को दो ऑर्डर मिले हैं. जिनकी वैल्यू 4 अरब डॉलर यानी 33 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली और 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गया. बाजार बंद होने से पहले कंपनी का शेयर 4.55 फीसदी तक उछल गया. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कंपनी को किस तरह का ऑर्डर मिला है ओर शेयर में उछाल के बाद किस लेवल पर आ गए हैं.

किस तरह का मिला है ऑर्डर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंजीनियरिंग और कंसट्रक्शन ग्रुप लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड को सऊदी अरामको से करीब 4 अरब डॉलर (332.6 अरब रुपये) के दो ऑर्डर मिले हैं. MEED, पहले मिडिल ईस्ट इकोनॉमिक डायजस्ट, ने 7 सितंबर को बताया कि एलएंडटी को सऊदी अरामको के जाफुराह अनकंवेंशनल गैस प्रोडक्शन प्रोजेक्ट के दूसरे एक्सपेंशन फेज के हिस्से के रूप में दो इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंसट्रक्शन ऑर्डर मिले हैं. सऊदी अरामको ने पूर्वी प्रांत में 110 अरब डॉलर की जाफुराह गैस प्रोजेक्ट की योजना बनाई है.

रिपोर्ट के अनुसार, एलएंडटी को गैस प्रोसेसिंग प्लांट और इसकी मेन प्रोसेस यूनिट के निर्माण का काम सौंपा है और जाफुराह अनकंवेंशनल गैस प्रोडक्शन प्रोजेक्ट के के लिए गैस कंप्रेशन यूनिट का निर्माण भी करना है. गैस प्रोसेसिंग प्लांट और इसकी मेन प्रोसेस यूनिट के निर्माण का पहला कांट्रैक्ट 2.9 अरब डॉलर यानी करीब 24 हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान है. गैस कंप्रेशन यूनिट्स के निर्माण का दूसरा कांट्रैक्ट 1 अरब डॉलर यानी 8320 करोड़ रुपये का है.

कंपनी के शेयरों में उछाल

इस ऑर्डर की सूचना के बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और नए 52 हफ्तों की हाई पर पहुंच गया. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार कंपनी का शेयर 4.26 फीसदी की तेजी के साथ 2847.05 रुपये पर बंद हुआ. वहीं कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर में 4.55 फीसदी की तेजी देखने को मिली और शेयर 2854.95 रुपये के साथ 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गया. वैसे एक दिन पहले कंपनी का शेयर 2730.60 रुपये पर बंद हुआ था और सुबह मामूली गिरावट के साथ 2722.15 रुपये के साथ ओपन हुआ था. वहीं दूसरी ओर कंपनी के मार्केट कैप में भी 16368 करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. कंपनी का एमकैप 4 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है.

चंद्रयान में था कंपनी का अहम योगदान

मल्टी नेशनल कंपनी लार्सन टूब्रो ने चंद्रयान मिशन की लॉन्चिंग में अहम भूमिका निभाई है. कंपनी ने मिशन के लिए बूस्टर सेगमेंट का निर्माण किया और पवई में एलएंडटी की फैसिलिटी में प्रेशर की टेस्टिंग की गई थी. कंपनी ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए लॉन्च व्हीकल के सिस्टम इंटिग्रेशन में भी अहम योगदान दिया था. चंद्रयान 3 मिशन में देश की एक दर्जन से ज्यादा सरकारी और गैर सरकारी कंपनी की हिस्सेदारी थी. जिसकी कॉस्ट 615 करोड़ रुपये थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)