होम ना इंडिया, ना एनडीए; मायावती बोलीं- बसपा से गठबंधन को सब आतुर लेकिन अकेले चुनाव लड़ेंगे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 30, 2023 11:02 PM

ना इंडिया, ना एनडीए; मायावती बोलीं- बसपा से गठबंधन को सब आतुर लेकिन अकेले चुनाव लड़ेंगे

ना इंडिया, ना एनडीए; मायावती बोलीं- बसपा से गठबंधन को सब आतुर लेकिन अकेले चुनाव लड़ेंगे

ना इंडिया, ना एनडीए; मायावती बोलीं- बसपा से गठबंधन को सब आतुर लेकिन अकेले चुनाव लड़ेंगे

बसपा सुप्रीमो मायावती ने साफ किया है कि बसपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और चार राज्यों में विधानसभा के आम चुनाव में अकेले ही लड़ेगी। पार्टी 'इंडिया' या 'एनडीए' किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी।मायावती ने कहा कि मीडिया बार-बार भ्रांतियां न फैलाए। साथ ही जोड़ा कि बसपा से गठबंधन के लिए सभी आतुर हैं।एक्स पर एक के बाद एक टिप्पणियों में मायावती ने कहा कि बसपा ये चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। बुधवार को उन्होंने कहा कि 'एनडीए' और 'इंडिया' दोनों गठबंधन में अधिकतर गरीब विरोधी जातिवादी, सांप्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक और पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियाँ हैं जिनकी नीतियों के विरुद्ध बीएसपी अनवरत संघर्षरत है और इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अतः मीडिया से अपील-नो फेक न्यूज प्लीज़।बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीएसपी, विरोधियों के जुगाड/जोड़तोड़ से ज्यादा समाज के टूटे/बिखरे हुए करोड़ों उपेक्षितों को आपसी भाईचारा के आधार पर जोड़कर उनके गठबंधन से सन 2007 की तरह अकेले आगामी लोकसभा तथा चार राज्यों में विधानसभा का आमचुनाव लडे़गी। मीडिया बार-बार भ्रान्तियाँ न फैलाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)