होम लोकसभा चुनाव जल्दी हुए तो सपा कितनी है तैयार, अखिलेश यादव ने दिया जवाब

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 30, 2023 10:47 PM

लोकसभा चुनाव जल्दी हुए तो सपा कितनी है तैयार, अखिलेश यादव ने दिया जवाब

लोकसभा चुनाव जल्दी हुए तो सपा कितनी है तैयार, अखिलेश यादव ने दिया जवाब

लोकसभा चुनाव जल्दी हुए तो सपा कितनी है तैयार, अखिलेश यादव ने दिया जवाब

लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया और एनडीए गठबंधन की तरफ से एक दूसरे पर लगातार हमले जारी हैं। इस बीच पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा कर दिया कि लोकसभा चुनाव समय से पहले दिसंबर में ही हो सकते हैं।

इसे लेकर अब समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने भी जवाब दिया है। अखिलेश ने कहा कि चुनाव जल्दी हो या बाद में समाजवादी पार्टी और सहयोगी दल पूरी तरह से तैयार हैं। अखिलेश ने कहा कि देश परिवर्तन चाहता है। इंडिया गठबंधन भाजपा को हराने जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और फैसलों से किसान, नौजवान, मजदूर और गरीब नाराज और दुःखी हैं। भाजपा ने गरीबों की उम्मीदों को तोड़ा है। भाजपा गरीबों को गुलाम बनाये रखना चाहती है।

सीतापुर में मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के पास बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का कोई जवाब नहीं है। सरकार महंगाई बढ़ाकर दस साल से जनता की जेब काट रही है। उन्होंने कहा कि 400 रुपए का गैस सिलेण्डर 1100 रुपए से ज्यादा में बिकवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश की जनता को लूटा। अब चुनाव सामने देखकर गैस सिलेण्डर की कीमतों में सर्फि 200 रुपये की कमी की है।

डीजल-पेट्रोल समेत खाने पीने की चीजें तेल और दाल की कीमतों में महंगाई आसमान पर है। उन्होंने कहा कि सरकार बताये कि इतने दिनों से जो गैस सिलेंडर महंगा रहा और अन्य चीजों की महंगाई है, उसका मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है। यह सरकार मध्यम वर्ग और गरीबों की जेब काट कर पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है। गरीबों को धोखा दे रही है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी करके दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया है। पहले नोटबंदी की, फिर अपना ही छापा गया 2000 रुपए का नोट बंद कर दिया। इस मामले की जब भी समीक्षा होगी तो पता चलेगा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किये हैं। आज पढ़े-लिखे नौजवानों के हाथ में नौकरी और रोजगार नहीं है। गांवों में बड़े पैमाने पर नौजवान बेरोजगार हैं। सरकार ने दावा किया कि इन्वेस्टर समिट में 33 लाख करोड़ का एमओयू (समझौता ज्ञापन) हुआ है, नौजवानों को नौकरी देने देने के सपने दिखाये लेकिन जमीन पर कहीं निवेश नहीं दिख रहा है। लखनऊ से मऊ, गाजीपुर, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और इधर सीतापुर तक हमें कहीं भी कोई कारखाना, फैक्ट्री लगती नहीं दिखी। भाजपा सरकार बेरोजगारी पर झूठे आंकड़े देती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। गरीबों के लिए दवा, इलाज का इंतजाम नहीं है। अस्पतालों में दवायें और अन्य सुविधाएं नहीं है। मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। सरकार ने एक भी सरकारी अस्पताल नहीं बनाया।

समाजवादी सरकार में चलाई गई एम्बुलेंस सेवा बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट, छेड़खानी की घटनाएं हो रही है। अपराधियों और दबंगों कानून का डर नहीं है। अपराधी घरों में घुसकर हत्यायें कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की इतनी खराब स्थिति पहले कभी नहीं थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र, संविधान को खत्म कर रही है। सरकार खुद अन्याय कर रही है। सरकार की प्रताड़ना से एक रोडवेज कंडक्टर ने आत्महत्या कर ली।

अखिलेश ने कहा कि घोसी में भाजपा सरकार के जितने भी मंत्री चुनाव में गये हैं वे जनता को अपना और सरकार का काम नहीं बता रहे हैं कि केन्द्र की सरकार के दस साल और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने छह वर्षों में जनता के लिए क्या काम हुआ है? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बुनकरों की सुविधाएं छीन ली। बिजली महंगी कर दी है। बुनकर उद्योग संकट में है। समाजवादी सरकार में बुनकरों को बिजली बिल में छूट दिया था। बुनकरों को अन्य तमाम तरह की सुविधाएं दी थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)